Switch Desktop Mod For Better Experience

Amazing Facts about Rat in Hindi | चूहों के बारे में रोचक तथ्य।

 आज मै Amazing Facts about Rat in Hindi | चूहों के बारे में रोचक तथ्य। के इस पोस्ट में चूहों केेे बारे में ऐसेे रोचक तथ्य बताने जा रहा हूं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। चूहे की उम्र कितनी होती है इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते है कि ये अपना 2nd birthday भी कभी-कभी ही मना पाते है। भगवान गणेश के वाहन और लगभग सभी चीजों को कुतरने वाले चूहों के बारे में आज हम आपको मजेदार तथ्य बताने जा रहे है।



Amazing Facts about Rat in Hindi | चूहों के बारे में रोचक तथ्य।




1. एक चूहे का दिल एक मिनट में औसतन 632 बार धड़कता है जबकि मनुष्यों का प्रति मिनट सिर्फ 60 से 100 बार।


2. चूहे ध्वनि की गति से भी तेज़ अल्ट्रासोनिक तरंगे पैदा करते हैं जिनकी तीव्रता 50 से 100 किलोहर्ट्ज़ के बीच होती है। इंसानों के कान इस तीव्रता की ध्वनि तरंगें नहीं सुन सकते हैं। जब इन तरंगों को इस लायक बनाया गया कि इंसान सुन सके, तो ये आवाजें सीटियों जैसी थी।


3. 2011 के एक प्रयोग में चूहे के सामने चॉकलेट, चिप्स और पिंजरे में बन्द एक और चूहा पेश किया गया था, परिणाम सामने ये आया कि उसने पहले पिजरे में बंद चूहे को आजाद कराया और फिर खाना भी साझा किया।


4. कनाडा के शहर अल्बार्टा में एक भी चूहा नहीं है। इस शहर में हर साल लगभग 12 चूहे कही न कही से प्रवेश कर ही जाते है लेकिन वो प्रजनन करने से पहले ही विशेषज्ञों द्वारा मार दिए जाते है।



5. अगर चूहों को सिखाया जाए तो ये अपने नाम को याद रख सकते है और जमीन में दबी माइन्स को सूंघकर खोज सकते है।


6. Naked Mole' चूहे को दर्द नहीं होता और ये कैंसर का भी प्रतिरोधी है।


7. कंगारू चूहे इतने रेगिस्तानी होते है कि बिना पानी की एक बूंद पीए पूरा जीवन गुजार सकते है।


8. गुदगुदी करने पर केवल इंसान ही नहीं चूहे भी हँसते है. चूहे खुश होने पर अपनी आंखे कंपकपाते है।


9. चूहा अगर 50 फीट यानि 5 मंजिला इमारत से भी कूद जाए तो भी उसे चोट नही लगेगी।


10. बिल्ली और चूहों में एक खास बात ये होती है कि ये समुंद्र का पानी भी पी सकते हैं।


Amazing Facts about Rat in Hindi | चूहों के बारे में रोचक तथ्य।


11. चूहा बिना पानी के ऊँट से भी ज्यादा समय तक रह सकता है।


12. यदि आप 1912,1924,1936,1948,1960, 1972,1984, या 1996 में पैदा हुए हो तो चीनी ज्योतिष के अनुसार, आप चूहे हैं।


13. चूहों को पसीना नहीं आता. ये अपनी पूँछ में मौजूद रक्त वाहिकाओं को फैलाकर और सिकोड़कर शरीर का तापमान नियंत्रण करते है।


14. वायरल बुखार से लेकर प्लेग तक लगभग 35 बीमारियों के लिए चूहें जिम्मेदार होते है।


15. चूहों के पास नाभि होती है लेकिन पित्त की थैली नहीं होती और ये उल्टी भी नहीं कर सकते।

16. दुनिया का सबसे बड़ा चूहा छोटे कुत्ते के आकार का है इसकी सिर से पूंछ तक की लंबाई 3 फीट है। और दुनिया के सबसे भारी चूहे का वजन लगभग 4 किलो है (ये दोनों अलग-अलग चूहें है)।


17. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चूहों के गुणा होने की गति इतनी तीव्र है कि वे महज 18 महीनों में 2 लाख से ज्यादा वंशज पैदा कर सकते हैं। एक चूही साल में 15 बार 6 घंटे तक 500 चूहों के साथ संभोग कर सकती है। चूहें 3 से 4 महीने की उम्र में सेक्स के लायक हो जाते है।


18. चूहा उन जानवरों से एक है, जिन्हें सबसे पहले अंतरिक्ष में भेजा गया अंतरिक्ष में सबसे पहला चूहा 1961 में फ्रांस ने भेजा था।


19. भारत के राजस्थान के बीकानेर में एक 'Deshnoke नाम की जगह है जहाँ 'कर्णी माता नाम का चूहों का मंदिर है इसमें 20,000 से ज्यादा चूहे हैं। यहाँ लोग प्रार्थना करने आते है और चूहों को अनाज और दूध खिलाते हैं।


20. 19वीं शताब्दी में, लंदन में 'Rat Baiting' खेल बहुत प्रसिद्ध था. इसमें सेंकडो चूहों के पीछे उन्हें मारने के लिए एक आदमी या कुत्ते को लगाया जाता था। इस खेल में जैको नाम के एक आदमी ने सन् 1862 में 5 मिनट 28 सैकेंड में 100 चूहें मारकर रिकॉर्ड बनाया था।





Amazing Facts about Rat in Hindi | चूहों के बारे में रोचक तथ्य।


21. यदि चूहे को सिंपल और ड्रग वाला पानी पीने को दिया जाए तो ये हमेशा ड्रग वाला पानी चुनेगा।


22.चूहा लगातार 3 दिन तक पानी में तैर सकता है. तीन मिनट तक सांस रोक सकता है और टॉयलेट फ्लश करने पर भी जिंदा बच सकता है। (और उसी रास्ते से वापिस भी आ सकता है क्योंकि इनकी याद्दाशत बहुत तेज होती है)।


23. चूहे को अच्छे से दिखाई नहीं देता लेकिन इनकी सूंघने और चखने की शक्ति कमाल होती है। ये चूहे मारने की दवा का स्वाद केवल थोड़ा सा चखकर हमेशा के लिए याद कर सकते है।


24. English में चूहे को Mouse, Rat या Mice कहते है. Mouse संस्कृत के शब्द मस (mus) से बना है जिसका अर्थ होता है - चोर।




चूहे सभी चीजों को कुतरते क्यों है ?

चूहे के दाँत जीवनभर बढ़ते रहते है। हर साल 4-5 इंच बढ़ते है इन्हें कंट्रोल करने के लिए चूहे अपने दांतो को पीसते रहते है और चीजों को कुतरते रहते है। ये तार, सीमेंट, लकड़ी, कपड़े, शीशे से लेकर ऐलुमिनियम तक को कुतर सकते है। अगर वो ऐसा नहीं करेंगे तो उनका दाँत उनके जबड़े के बाहर चला जाएगा, और फिर ये न अपना मुँह बंद कर पाएंगे और ना ही कुछ खा पाएंगे और फिर मर जाएंगे।



Mouse और Rat में क्या अंतर होता है ?

वास्तव में Mouse और rats के बिच कोई साइंटिफिक या जेनेटिक अंतर नही होता हैं, बस इनके रूप और लक्षण अलग-अलग होते हैं। जैसे:- rats बहुत सावधान होते हैं, ये कोई भी काम बहुत सावधानी के साथ करते हैं जबकि mouse बहुत उत्सुक होते हैं इनमें नए काम करने की इच्छा होती हैं। rats के कान छोटे होते हैं, और इनके कानो पर घने बाल होते हैं जबकि mouse के कान बड़े और खड़े(खरगोश के जैसा) होते हैं और इनके कान पर हल्के-फुल्के बाल होते हैं। mouse का शरीर हल्का भूरा होता है और पूँछ घनी होता हैं जबकि rats का शरीर पूरी तरह से भूरा होता है और इसके पूँछ का सिर्फ शुरुआती हिस्सा घना होता हैं। rats का वज़न mouse की तुलना में ज्यादा होती है।



Amazing Facts about Rat in Hindi | चूहों के बारे में रोचक तथ्य।



अगर हम दुनिया के सभी चूहे मार देते है तो क्या होगा?

पहली बात तो ऐसा संभव ही नहीं है और अगर संभव हो भी जाता है तो ऐसा करने से वैज्ञानिकों को नए प्रयोग करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा, खासकर के ड्रग्स और दवाओं का प्रयोग क्योंकि इन सबका प्रयोग चूहों पर ही किया जाता हैं. ऐसे जानवर जिनका मुख्य भोजन चूहा ही हैं, वो धीरे-धीरे विलुप्त हो जायेंगे। और कई ऐसे कचरे जिसको चूहा खत्म करता हैं, वो नहीं हो पायेगा। बस यही होगा और कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।



 उम्मीद है आपको हमारा पोस्ट Amazing Facts about Rat in Hindi | चूहों के बारे में रोचक तथ्य। पसंद आया होगा इस तरह के और भी पोस्ट पढ़ने के लिए हमें फॉलो करें। आपको हमारा पोस्ट कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं।

Post a Comment

0 Comments