Switch Desktop Mod For Better Experience

Amazing Facts about Raja Ram Mohan Roy in Hindi - राजा राममोहन राय के बारे में रोचक तथ्य।

Amazing Facts about Raja Ram Mohan Roy in Hindi - राजा राममोहन राय के बारे में रोचक तथ्य।


Amazing Facts about Raja Ram Mohan Roy in Hindi - राजा राममोहन राय के बारे में रोचक तथ्य।





राजा राममोहन राय को कब-कब याद किया जाता है जब सती प्रथा का जिक्र हो तब, एक जब आधुनिक भारत के निर्माता को ढूंढना हो तब। याद तो हम राजा राममोहन राय की पूरी जीवनी को करेंगे लेकिन जीवन परिचय वाले अंदाज में नही बल्कि रोचक तथ्यों के अंदाज में।


1. राजा राममोहन राय का जन्म 22 मई, 1772 को बंगाल के राधानगर गांव में एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुआ था।


2. राजा राममोहन राय को हिंदू होने के बावजूद भी दफनाया गया था। क्योकिं जिस समय उनका निधन हुआ वो उस समय मुगल शासक अकबर द्वितीय के लिए आर्थिक मदद की फ़रियाद लगाने इंग्लैंड गए हुए थे जहाँ दिमागी बुखार की वजह से 27 सितंबर 1833 को उनका देहांत हो गया, लेकिन उस समय इंग्लैंड में किसी के भी दाह-संस्कार की अनुमति नहीं थी। इसलिए उन्हें ब्रिस्टल की एक कब्र में दफना दिया गया। आज इस शहर में मोहन राय की समाधि भी है।


3. 2004 में BBC ने बंगाल में एक सर्वे कराया था जिसमें बंगाल के आज तक के सभी महान आदमियों की सूची में राजा राममोहन राय को 10वाँ स्थान मिला था।



Amazing Facts about Raja Ram Mohan Roy in Hindi - राजा राममोहन राय के बारे में रोचक तथ्य।



4. राजा राममोहन राय ने मात्र 15 वर्ष की उम्र में पुस्तक लिखकर मूर्ति पूजा का विरोध कर दिया था। जिसके कारण उन्हें परिवार से निकाल दिया गया।


5. राजा राममोहन राय ने 1803 से लेकर 1815 तक ईस्ट इंडिया कंपनी के लिए मुंशी की नौकरी की।


6. राजा राममोहन राय ने आजीवन बाल विवाह का विरोध किया लेकिन खुद इनका विवाह छोटी उम्र में हो गया था। इन्होनें विधवा पुनर्विवाह का समर्थन किया जबकि खुद इनकी तीन शादियाँ हुई थी।


7. राजा राममोहन राय पर किसी तरह की दुनियावी घटनाओं का असर नही होता था. एक बार उनके 2 दोस्तों ने योजना बनाई और उन्हें एक पत्र भेजा, जिसमें उनके बेटे की मौत की खबर लिख दी। पत्र पढ़ने के बाद वो थोड़ी देर के लिए तो परेशान दिखे लेकिन फिर से अपना काम करने लगे।


8. राजा राममोहन राय ने ही अंग्रेजों को सलाम करने की परंपरा को खत्म करवाया था। उस समय यह नियम था कि कोई भी अंग्रेज अफसर दिखाई देने पर हर भारतीय को अपनी सवारी से उतरकर उसे सलाम करना होता था।


Amazing Facts about Raja Ram Mohan Roy in Hindi - राजा राममोहन राय के बारे में रोचक तथ्य।






9. आपको जानकर हैरानी होगी कि राजा राममोहन राय की सगी भाभी को उनके भाई की मौत के बाद सती प्रथा का हवाला देकर जिंदा जला दिया गया था। इस घटना के बाद उनका सती प्रथा को मिटाने का फैसला और कठोर हो गया और फिर 1829 में इसमें सफल भी हो गए।


10. अंग्रेजी भाषा में 'Hinduism' शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले 1816 में राजा राममोहन राय ने ही किया था।


11. राजा राममोहन राय को "राजा" कि उपाधि मुगल शासक अकबर द्वितीय ने तब दी थी जब वो उनके लिए आर्थिक मदद लेने इंग्लैंड जा रहे थे ताकि मोहन को किसी से मिलने में परेशानी ना हो।


उम्मीद है आपको हमारा पोस्ट Amazing Facts about Raja Ram Mohan Roy in Hindi - राजा राममोहन राय के बारे में रोचक तथ्य पसंद आया होगा इस तरह के और भी पोस्ट पढ़ने के लिए हमें फॉलो करें। आपको हमारा पोस्ट कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं।




Post a Comment

0 Comments