Switch Desktop Mod For Better Experience

40 Amazing Facts About Egypt In Hindi-मिस्र देश के बारे में 40 रोचक तथ्य।

40 Amazing Facts About  Egypt In Hindi-मिस्र देश के बारे में 40 रोचक तथ्य | 



प्राचीन मिस्र में पिरामिड से लेकर ड्रेस, मजदूरी, ममी तक भी इतिहास में मिली है। मिस्र के लोग बहुत आधुनिक थे। यहा की स्थापना 3150 B.C के आसपास हुई थी. चलिए आज Egypt (मिस्र) के बारे मे कुछ Amazing Facts बताते है।



1. प्राचीन मिस्र में तकिए के रूप में पत्थर का इस्तेमाल किया जाता था।

2. मिस्र पर जब फिरीन का शासनकाल था तब वहाँ की मुद्रा दारू हुआ करती थी।

3. प्राचीन मिस्र में किसी राजा ने कभी अपने बाल नही दिखाए. ये हमेशा अपने सिर पर कुछ पहनते थे जिसे "nemes नाम दिया गया।

4. मिस सबसे ज्यादा आबादी वाला मुस्लिम देश होने के साथ-साथ नार्थ अफ्रीका का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश भी है. 2017 के अनुसार इसकी आबादी लगभग 9,38,54,000 है और जिसका आधे से ज्यादा भाग शहरों में रहता है।

5. प्राचीन मिस्र में जब कोई मर जाता था तब उसी के चेहरे जैसा एक मास्क उसे पहना दिया जाता था ताकि आत्मा को दोबारा शरीर पहचानने में आसानी हो।

6. प्राचीन मिस्र में करीब 1400 देवी-देवताओं की पूजा होती थी।

7. मिस्र की बहुत पुरानी कब्रों में टॉयलेट्स भी पाए गए है।

8. मिस्र और सूडान के बॉर्डर के पास 2060km2 जमीन ऐसी है जिस पर दोनो देशों में से किसी का हक नही है।

9. प्राचीन मिस्र में अंधेपन के इलाज के दौरान सूअर की आँख मरीज़ के कान में डाली जाती थी।


10. सन् 1882 में ब्रिटेन ने मिस्र को गुलाम बना लिया था. फिर 28 फरवरी 1922 को मुश्किल से आजाद हुआ. लेकिन इसने खुद को गणराज्य 18 जून 1953 को घोषित किया।

11. मिस्र का सबसे मशहूर पिरामिड "ग़िजा पिरामिड” अपने बनने के 3871 साल बाद तक दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी।

12. दुनिया में सबसे ज्यादा पिरामिड सूडान में है. न कि मिस्र में।

13. शादियों में अंगूठी पहनाने की प्रथा की शुरूआत मिस्र में ही हुई थी।

14. ममी बनाते समय उनका दिल नहीं निकाला जाता था क्योंकि मिस्र के लोग दिल को आत्मा का प्रतीक मानते थे।

15. प्राचीन मिस्र में बिल्लियों को मारने पर सीधे मौत की सजा मिलती थी।

16. 1346 से 1353 के बीच मिस में एक महामारी फैल गई थी जिसमें लगभग 40% आबादी मर गई थी।

17. मिस्र बह पहला अरब देश है जिसने इजराइल से शांति बनाए रखने की शुरुआत की थी।

18. प्राचीन मिस्र में लोग मरे हुए इंसानो को पट्टियों में लपेटते थे, जिन्हें आज हम ममी कहते है. एक ममी पर 1.6km (1 mile) लंबी पट्टियाँ मिली है. कुछ मम्मियों में निकोटिन और कोकिन की थोड़ी मात्रा भी मिली है।

19. मिस का राष्ट्रीय पक्षी चील है।

20. 2015 से पहले तक मिस्र के किसी प्रधानमंत्री ने बिना जेल जाए या बिना मरे office नही छोड़ा था।

21. दुनिया का सबसे पुराना गाना जिसमें लिरिक्स थे, जो प्यार के बारे में है.. वह भी मिस्र में ही पाया गया है. यह लगभग 4300 साल पहले लिखा गया था।

22. प्राचीन मिस्र में 30-30 दिन के 12 महीने होते थे. आखिर के 5 दिन त्योहार भी मनाए जाते थे ताकि साल के 365 दिन पूरे किये जा सके. इन्होनें घड़ियों का भी अविष्कार कर लिया था।

23. जब 1970 के मध्य में एक ममी को फ्रांस भेजा गया.. तब इसके लिए मिस ने लीगल पासपोर्ट जारी किया था।

24. प्राचीन मिस्र में पुलिस ऑफिसर्स कुत्तों और लंगूर बंदरो को ट्रेनेड करने की कोशिश करते थे ताकि नौकरी में उनकी कुछ सहायता हो सके।

25. 4th और 6th सेंचुरी के आसपास मिस में सबसे ज्यादा ईसाई थे लेकिन आज 90% मुसलमान है।

26. दुनिया में होमोसेक्सुअलिटी का सबसे महान उदारहण इजिप्ट में ही हुआ हैं.. 2345 B.C. के आसपास इजिप्ट के महल की देख-रेख करने वाले दो मर्द सिपाहियों को आपस में ही प्यार हो गया.. जबकि वो दोनों पहले से ही शादीशुदा थे.. और उनके बच्चे भी थे.. लेकिन उनकी प्रेम कहानी ऐसी चली की दोनों को मरने के बाद एक ही जगह में दफनाया गया.. और उनके कब्र पर एक छोटा सा किला बना दिया गया.. लेकिन आधुनिक इजिष्ट में होमोसेक्सुअलिटी ban हैं।

27. Eratosthenes ने आज से 2200 साल पहले मिस से बाहर जाए बिना ही धरती की परिधि की गणना गणित की सहायता से कर दी थी।

28. प्राचीन मिस्र के लोगों के पास गर्भ जाँचने का 70% सही तरीका था. महिला द्वारा खास तरह के बीजों पर पेशाब करने के बाद यदि ये बीज अंकुरित हो जाते थे तो समझो वह गर्भवती थी।

29. Tutankhamun" प्राचीन मिस्र का अकेला ऐसा इंसान था जिसे खड़े लिंग के साथ ममी बनाया गया था।

30. प्राचीन मिस्र के फराहों पतले होते थे. उनकी खुराक में शराब, शहद, बीयर तथा ब्रेड और अधिक चीनी वाले पदार्थ थे. उनमें से कई मधुमेह के शिकार भी थे।

31. दुनिया की सबसे पुरानी ड्रेस मिस्र में पाई गई है जो 5,000 साल पुरानी है।

32. प्राचीन मिस्र में अगर कोई बौना पैदा होता था, तो उसको बहुत खुशकिस्मत माना जाता था, क्योंकि उसका बौनापन उसको आसानी से नौकरी दिला देता था. नौकरी भी ऐसी-वैसी नहीं, बल्कि सोने के कारखाने में।

33. मिस्र में मेकअप करना आवश्यक था. ये लोग सुरमा का प्रयोग ज़रूर करते थे. वो मानते थे कि हरा और काला सुरमा उन्हें सूर्य की किरणों, मक्खियों तथा हानिकारक संक्रमणों से बचाए रखता था।

34. मिस्त्र के लोग ममियों को टूथ पिक के साथ दफनाते थे. माना जाता है कि प्राचीन मिस्र के निवासियों ने ही एक तरह की टूथपेस्ट की शुरुआत की थी. इसे बनाने में वे बैल के खुरों का पाउडर, जले हुए अंडे की छाल तथा राख के मिश्रण का प्रयोग करते थे।

35.प्राचीन मिस्र में, नौकरों को शहद में लिप्त कर दिया जाता था ताकि मधुमक्खियों को राजा से दूर रखा जा सकें।


36. किसी एक दिन में लगभग 529 लोगों को फाँसी को सजा सुनाने का रिकॉर्ड भी मिस्र के पास ही है.. 2013 में हुए दंगे के जुर्म में 25 मार्च 2014 को मिस्र के एक क्रिमिनल कोर्ट ने फाँसी की सजा सुनाई थी।

37. दुनिया की पहली 'शांति संधि का रिकॉर्ड मिस्र के पास है।

38. मिस्र में दुनिया के कुल पानी का 0.6% है. यहाँ की आबादी सबसे ज्यादा नील नदी के किनारे रहती है। यहाँ हर साल सिर्फ 1 इंच बारिश होती है।

39. फ़राओ पेपी ॥ (2246-2152 BC) का शासनकाल इतिहास में सबसे लंबे समय तक था - 94 साल। जब वे सिर्फ 6 साल के थे तभी मिस्र के राजा बन गये थे।

40. प्राचीन मिस्र में यदि किसी के सामने से बिल्ली गुजर जाती थी तो घर के सभी सदस्यों को शोक के लिए अपनी सेली (eyebrow) मुंडवानी पड़ती थी।


आपको हमारा पोस्ट केसा लगा Comments मे जरूर बताये।

धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments