Switch Desktop Mod For Better Experience

Amazing Facts about Virat Kohli in Hindi - विराट कोहली के बारे में रोचक तथ्य।

आज मै  Amazing Facts about Virat Kohli in Hindi - विराट कोहली के बारे में रोचक तथ्य के इस पोस्ट में Virat Kohli केेे बारे में ऐसेे रोचक तथ्य बताने जा रहा हूं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। विराट कोहली के आने के बाद ये बात और भी ज्यादा सच लगने लगी है कि रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए है

Amazing Facts about Virat Kohli in Hindi - विराट कोहली के बारे में रोचक तथ्य।


1. विराट कोहली को अपने बैट पर MRF लिखवाने के हर मैच में 3 लाख रूपए मिलते है।


2. मार्च 2013 में विराट कोहली ने 'विराट कोहली फाउंडेशन' नामक एक चैरिटी की शुरुआत की। यह चैरिटी गरीब बच्चों और उनके शिक्षा के लिए काम करती हैं।


3. विराट कोहली को 2013 में भारत के चौथे सबसे बड़े सम्मान पद्मश्री और 2013 में ही अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया। और 2018 में भारत के सबसे बड़े खेल पुरुस्कार राजीव गांधी खेल रत्न' से भी सम्मानित किया गया।


4. सबसे कम उम्र में 'वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर' अवार्ड पाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम हैं। 2012 में महज 22 साल की उम्र में में उन्हें ये अवार्ड दिया गया था।


5. 2008 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने भारतीय टीम की कप्तानी की और एक शानदार तरीके से वर्ल्ड कप भी जिताया। उस समय इनकी टीम में रविंद्र जडेजा भी थे।


6. 2008 के IPL में जब कोहली की पहली बार बोली लगी थी, तब बैंगलोर ने इनको करीब 12 लाख रुपये में खरीदा था। जबकि 2018 आते-आते IPL में इनका रेट 17 करोड़ रूपए हो गया। मतलब, मात्र 10 साल में 141 गुना ज्यादा।


7. विराट कोहली ने अपने कैरियर का पहला 'अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच' श्रीलंका के खिलाफ 2008 और पहला 'टी-20 मैच ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 2010 और पहला टेस्ट मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ 2011 में खेला।


8. विराट कोहली अनुष्का शर्मा से पहली बार 2013 में एक शैम्पू के ad shoot के दौरान मिले थे। उसी के बाद विराट अनुष्का को डेट करने लगे और एक मैच के दौरान तो विराट कोहली ने स्टेडियम में बैठी अनुष्का शर्मा को सरेआम एक फ्लाइंग किस दिया था। 11 दिसंबर 2017 को इटली में दोनों ने शादी कर ली।


9. एक इंटरव्यू में विराट ने बताया कि क्रिकेट के बाद उनका सबसे पसंदीदा खेल फुटबॉल हैं। उन्होंने ये भी कहा कि क्रिकेट से रिटायर होने के बाद वो फुटबॉल को अपने एक बिजनेस के तौर पर इस्तेमाल करेंगे। ये बात सही साबित तब हुई जब 2014 में विराट ने फुटबॉल की इंडियन सुपर लीग में 'FC Goa' टीम को खरीदा।


10. 2017 में फोर्स मैगज़ीन ने विराट कोहली को भारत का सबसे वैल्युबल सेलिब्रिटी ब्रांड बताया था। 2018 में फोर्स मैगज़ीन ने विराट को टॉप-100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में 83वाँ स्थान दिया। इस लिस्ट में जगह पाने वाले वो एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।


11. विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को प्रेम कोहली और सरोज कोहली के घर दिल्ली में हुआ था। इनके भाई का नाम विकास, बहन का नाम भावना और पत्नी का नाम अनुष्का शर्मा है। कोहली का बचपन दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बीता और विशाल भारती पब्लिक स्कूल से उन्होंने पढ़ाई की।


12. विराट को अक्सर लोग चीकू' के नाम से भी बुलाते हैं। यह निकनेम विराट को उनके कोच अजीत चौधरी ने दिया हैं।


13. विराट कोहली ने अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत 1998 में वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़कर की थी। जुलाई 2006 में उन्हें अंडर-19 क्रिकेट में चुन लिया गया और नवंबर 2006 में उन्होंने दिल्ली के तरफ से तमिलनाडु के खिलाफ अपना पहला रणजी मैच खेला।


14. विराट कोहली का ये वाक्या बहुत प्रसिद्ध है कि 18 दिसम्बर 2006 को उनके पिता प्रेम कोहली की मौत हो गयी और उसके अगले ही दिन विराट ने कर्नाटक के खिलाफ 90 रनों की शानदार पारी खेली।




Amazing Facts about Virat Kohli in Hindi - विराट कोहली के बारे में रोचक तथ्य।




विराट कोहली के रिकॉर्ड-


• विराट कोहली, वनडे मैच में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। इन्होनें ये कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में किया था।


• विराट कोहली, वनडे मैचों में सबसे तेज़ 10 शतक लगाने वाले भारत के पहले और विश्व के दूसरे खिलाड़ी हैं।


• विराट कोहली, विश्व कप के पहले ही मैच में शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी है। ये रिकॉर्ड उन्होंने 2011 के वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था। एक इनिंग में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी विराट के नाम हैं। 2012 के एशिया कप में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन बनाए। इससे पहले ये रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम था जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 156 रन बनाये थे।


• विराट कोहली के वनडे टीम में आने के बाद भारत ने 5 बार 300 से ज्यादा रन का स्कोर चेस किया है, और इनमें से 4 मैच में कोहली ने शतक लगाया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज़ 50 शतक लगाने का रिकॉर्ड दो खिलाड़ियों के नाम हैं एक हाशिम आमला और दूसरा विराट कोहली। दोनों ने ये रिकॉर्ड 348 मैच खेल के बनाया।


• किसी एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम है इन्होनें 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 558 रन बनाकर ये कारनामा किया।


विराट कोहली से जुड़े कुछ सवाल जो गूगल पर सर्च होते है:-


•विराट कोहली की जाति - Virat Kohli Caste-

विराट कोहली खत्री है. जो पंजाब की एक caste है और OBC के अंदर आती है।


•विराट कोहली के कुल शतक

विराट कोहली 59 शतक लगा चुके है। 24 टेस्ट में और 35 वनडे में।


•विराट कोहली टोटल रन्स

विराट कोहली ने टेस्ट में 6331 रन, वनडे में 9779 रन और टी-20 में 2102 रन बनाए है।


उम्मीद है आपको हमारा पोस्ट  Amazing Facts about Virat Kohli in Hindi - विराट कोहली के बारे में रोचक तथ्य पसंद आया होगा इस तरह के और भी पोस्ट पढ़ने के लिए हमें फॉलो करें। आपको हमारा पोस्ट कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं।



Post a Comment

0 Comments