Switch Desktop Mod For Better Experience

Amazing Facts about Hindi Language हिंदी भाषा के बारे में रोचक तथ्य

  Amazing Facts about Hindi Language हिंदी भाषा के बारे में रोचक तथ्य

Amazing Facts about Hindi Language हिंदी भाषा के बारे में रोचक

 आज मै Amazing Facts about Hindi Language हिंदी भाषा के बारे में रोचक तथ्य के इस पोस्ट में Hindi Language केेे बारे में ऐसेे रोचक तथ्य बताने जा रहा हूं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। राष्ट्रभाषा के बिना राष्ट्र गूंगा है। केवल आज ही नही अपनी मातृभाषा को सदा सम्मान दिजिए। हिंदी किसी पर न तो जबरदस्ती लादी जा रही है और न लादी जाएगी। लेकिन मन में इतना जरूर ठान लिजिए कि हिन्दी का विकास हमारा विकास होगा। आज आपको हिंदी भाषा के बारे में रोचक तथ्य बताएंगे, जिनसे आप आज तक अनजान थे।


1. 1977 में विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को हिन्दी में संबोधित किया।


2. हिन्दी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाले हिंदी अखबार ही है। उन्होंने अंग्रेजी, अरबी और फारसी भाषा के शब्दो को जान बूझकर अखबारों में ठूसकर उन्हें प्रचलन में ला दिया।


3. 'नमस्ते' शब्द हिन्दी भाषा में सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला शब्द है।


4. Google ने कहा है कि, इंटरनेट पर हिन्दी कंटेंट की खपत अब बढ़ना शुरू हो गई है। यह साल-दर-साल English कंटेंट के 19 प्रतिशत ग्रोथ के मुकाबले 94 प्रतिशत बढ़ती जा रही है।


5. सन् 2000 में हिन्दी का पहला Webportal अस्तित्त्व में आया था तभी से इंटरनेट पर हिंदी ने अपनी छाप छोड़नी प्रारंभ कर दी जो अब रफ्तार पकड़ चुकी है।


6. हिंदी भारत की उन 7 भाषाओं में से एक भाषा है जिसका इस्तेमाल Web addresses (URLs) बनाने के लिए किया जाता है।


7. आज भी United States America के 45 विश्वविद्यालय सहित पूरे World के लगभग 176 विश्वविद्यालयों में हिन्दी की पढ़ाई जारी है।


Ohm


8. हिन्दी के बारे में एक रोचक तथ्य यह भी है कि हिन्दी मूलतः फारसी भाषा का शब्द है।



9. अंग्रेजी की रोमन लिपि में जहां कुल 26 वर्ण हैं, वहीं हिंदी वर्णमाला की देवनागरी लिपि में उससे दोगुने 52 वर्ण हैं।


10. हिंदी व्याकरण में कोई article नही है जैसे English में दी और 'ए' होते है।


11. हिन्दी की पहली कविता प्रख्यात कवि 'अमीर खुसरों ने लिखी थी।


12. 366000000 लोगों के लिए हिंदी मातृभाषा है वहीं इस भाषा को कुल 487000000 लोग उपयोग करते हैं।


13. आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि हिन्दी भाषा के इतिहास पर पहले साहित्य की रचना "ग्रासिन द तैसी", एक फ्रांसीसी लेखक ने की थी।


Hindi language


14. 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक वोट से यह निर्णय लिया कि 'हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी।


15.  भारत में सबसे अधिक भाषाएं बोली जाती हैं. यहां 10 या 15 भाषाएं नहीं बल्कि पूरी 461 भाषाएं बोली जाती है, पर इनमें से 14 विलुप्त हो गईं।


16. भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिन्दी है. देश के 77% लोग हिन्दी बोलते और समझते हैं।


17. हिंदी भाषा के बारे में एक अच्छी बात यह भी है कि आप किसी शब्द को बिल्कुल ऐसे ही लिखोगे जिस तरह उसे बोलते हो।


18. देश में हर पांच में से एक व्यक्ति Internet को हिन्दी में चलाना पसंद करता है।


19. हिन्दी भाषा को अनुच्छेद 343 के अंतर्गत देवनागरी लिपि में 1950 में राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया गया।


India national flag

20. हिंदी भाषा में बहुत से विदेशी शब्द भी घुस गए है जिनका हम हर रोज प्रयोग भी करते है मैं आपको ऐसी ही एक लिस्ट देने जा रहा हूँ:


पुर्तगाली शब्द- 

अचार, चाबी, संतरा, आलपिन, बाल्टी।


तुर्की शब्द- 

कैंची, चम्मच, तोप, बारूद, खंजर, चेचक, बेगम, उर्दू।


फ्रेंच शब्द- 

काजू, कारतूस, मेयर, कूपन, मीनू, सूप।


डंच भाषा-

तुरूप, बम, चिड़िया।


यूनानी शब्द- 

एकेडमी, एटलस, बाइबिल, टेलिफोन।


अरबी शब्द-

 औरत, अदालत, कानून, कुर्सी, लिफाफा, इज्जत, इलाज, औलाद, हिम्मत, कब्जा, दुनिया, बहस, कमाल, तहसील, आजाद, तराजू, जिला, मुस्लमान, हलुआ, वकील।


फारसी शब्द-

 आदमी, तनख्वाह, चश्मा, बीमार, जमीन, दवा, खून, गुब्बारा।


अंग्रेजी शब्द- 

टाई, स्टेशन, माइक, डायट, ट्रांसपैरेंट, फ्रेंड, रिलेशनशिप, ब्यूटीफुल, क्यूट आदि शब्द हिंदी में बखूबी प्रयोग किए जा रहे हैं।

उम्मीद है आपको हमारा पोस्ट Amazing Facts about Hindi Language हिंदी भाषा के बारे में रोचक तथ्य पसंद आया होगा इस तरह के और भी पोस्ट पढ़ने के लिए हमें फॉलो करें। आपको हमारा पोस्ट कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं।

Post a Comment

0 Comments