Switch Desktop Mod For Better Experience

दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश कौन सा है 2022 में

    दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश कौन सा है 2022 में

    दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश कौन सा है 2022 में

    आज आप जानेंगे कि दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश कौन सा है अगर आप भी इस तरह की ज्ञानवर्धक जानकारी जानना चाहते है तो यह पोस्ट आपके लिए काफी जानकारी भरा होने वाला है क्योंकि इस पोस्ट में आप जानेंगे कि सबसे ज्यादा मुस्लिम किस देश में है। इससे पहले आपको बता दे कि मानव सभ्यता के उदय के साथ भी धर्म का उदय हो गया था। आज विश्व के 10 में से 8 लोग किसी न किसी धर्म से ताल्लुकात रखते है। वहीं दुनिया में 10 में से 2 लोग ऐसे भी जो किसी धर्म को नहीं मानते है। विश्व में किसी धर्म को न मानने वाले लोगों की संख्या भी काफी अधिक है।



    ये है दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश


    वर्तमान समय में इस पूरे दुनिया की जनसंख्या 7.7 अरब से ज्यादा है। इनमें सबसे अधिक लोग ईसाई धर्म को मानते है जिसकी आबादी करीब 2.2 अरब है। इसके बाद मुस्लिम • लोग आते हैं जिनकी संख्या 1.6 अरब से ज्यादा है। तीसरा सबसे बड़ा धर्म हिन्दू है जिसको मानने वाले लोगो की आबादी 1 अरब से अधिक है।



    दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश कौन सा है


    जहां तक हमारे देश भारत की बात करे तो यहाँ हिन्दू लोगो की आबादी सबसे ज्यादा है। ठीक इसी तरह दुनिया के कई देश है जहां मुस्लिम लोग सबसे अधिक है। ऐसे में अगर बड़े देशों की बात करे तो दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश इंडोनेशिया है। जो दक्षिण पूर्व एशिया में बसा हुआ है। यह देश कई द्वीपों से मिलकर बना है जिसे हम द्वीपों के देश भी कह सकते हैं।


    एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया की वर्तमान जनसंख्या 


    271,643,987 (27 करोड़ 16 लाख ) है जो इसे जनसंख्या के आधार पर दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश बनाती है। इंडोनेशिया में करीब 90 फीसदी लोग इस्लाम धर्म को मानते है। ऐसे में विश्व में जब भी मुस्लिम आबादी की बात होती तो सबसे पहला नाम इंडोनेशिया का आता है। जावा इंडोनेशिया का प्रमुख द्वीप है जहां करीब 60 फीसदी आबादी बसती है। इस देश की आबादी किस तरह बढ़ी है। उसकी जानकारी आप नीचे देख सकते हैं।


    1950 - 69,543,316 


    1960 - 87,751,068


    1970 - 114,793,178


    1980 - 147,447,836


    1990 - 181,413,402


    2000 - 211,513,823


    2010 - 241,834,215


    2019 - 270,625,568


    इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है जो अब कुछ सालों बाद पुरानी राजधानी बनकर रह जाएगी क्योंकि यह देश कुछ •कारणों की वजह से अपनी राजधानी बदलने वाला है। अब आपको इंडोनेशिया से जुड़े कुछ Interesting Facts बताते है जो आपको जरुर पसंद आयेंगे।


    इंडोनेशियन सरकार ने केवल 6 धर्म इस्लाम, हिन्दू, बौद्ध, प्रोटेस्टेंट, कैथोलिक मत, और कन्फ्यूशीवाद को मान्यता दे रखी है। हर इंडोनेशियन नागरिक इनमें से किसी एक धर्म को मानने वाला होना जरूरी है। भले ही उसकी मान्यता कोई ओर हो। अलग अलग धर्म के कोई भी जोड़े आपस में कानूनन तब तक विवाह नहीं कर सकते है जब तक कि वो धर्मांतरण न कर ले।


    इंडोनेशिया में अल्पसंख्यक हिन्दू आबादी मुख्यत बाली द्वीप पर रहती है। बाली हिन्दू निवासियों की मान्यता है कि नवजात शिशु को जन्म से लेकर 6 महीने तक पैरो को जमीन से नहीं छूने की परम्परा है। जो बच्चे में बुराई से रक्षा के लिए किया जाता है। इस देश की धरती को चुनौतियों से भरी भी कह सकते हैं क्योंकि इस देश में 400 से ज्यादा प्रसुप्त ज्वालामुखी (Active Volcanoes) है और प्रतिदिन लगभग 3 भूकम्प (Earthquakes) रिकॉर्ड किये जाते है। इंडोनेशिया सर्वाधिक द्वीपों की संख्या में पहले स्थान पर आता है क्योंकि इस देश में बाकि देशों की तुलना में सबसे ज्यादा द्वीप हैं। भले ही इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश है लेकिन यहां अल्पसंख्यक हिन्दू धर्म का भी काफी प्रभाव नजर आता है। इंडोनेशिया में हिंदू देवी देवताओं की खूब पूजा होती है। वहां भगवान गणेश को कला और बुद्धि का भगवान माना जाता है। यहां लोग बजरंगबली की भी पूजा करते हैं। लोग उन्हें अपने रक्षक के तौर पर देखते हैं।



    इस्लाम धर्म


    इस्लाम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक समूह है। 2010 के एक अध्ययन के अनुसार जनवरी 2011 में जारी किया गया था, इस्लाम के पास 1.6 अरब अनुयायी हैं, जो विश्व की आबादी का 23% हिस्सा बनाता हैं। 2015 में एक और अध्ययन के अनुसार इस्लाम में 1.7 बिलियन अनुयायी हैं। अधिकांश मुस्लिम दो संप्रदायों में हैं: सुन्नी (87-90%, करीब 1.5 अरब लोग) या शिया (10-13%, लगभग 200 मिलियन लोग)। मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका, अफ्रीका का हॉर्न, सहारा, मध्य एशिया और एशिया के कुछ अन्य हिस्सों में इस्लाम प्रमुख धर्म है। मुस्लिमों के बड़े समुदाय भी चीन, बाल्कन, भारत और रूस में पाए जाते हैं। दुनिया के अन्य बड़े हिस्सो में मुस्लिम आप्रवासी समुदायों की मेजबानी करते हैं; पश्चिमी यूरोप में, उदाहरण के लिए, ईसाई धर्म के बाद इस्लाम धर्म दूसरा सबसे बड़ा धर्म है, जहां यह कुल आबादी का 6% या 24 मिलियन लोगों का प्रतिनिधित्व करता है।



    टॉप मुस्लिम आबादी वाला देश। (Top countries with highest muslim population)


    1. इंडोनेशिया: 

    एशियाई देश इंडोनेशिया सबसे बड़ा मुस्लिम देश है। इस देश में 21,99,60,000 मुस्लिम रहते हैं। देश की कुल जनसंख्या की 87.1 फीसदी मुस्लिम आबादी है।



    2. भारत:

    भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है। भारत में 19,48,10,000 मुसलमान रहते हैं। भारत की कुल जनसंख्या का 14.9 फीसदी हिस्सा मुस्लिम आबादी का है।



    3. पाकिस्तान:

    भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान तीसरा सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश है। पाकिस्तान में 18,40,000 मुस्लिम रहते हैं। पाकिस्तान की कुल जनसंख्या का 96.4 प्रतिशत हिस्सा मुस्लिम आबादी का है।



    4. नाइजीरिया:

    अफ्रीकी देश नाइजीरिया इस सूची में पांचवे स्थान पर है। नाइजीरिया में 9,02,00,000 मुस्लिम रहते हैं। नाइजीरिया की आबादी का 50 प्रतिशत हिस्सा मुसलमानों का है।



    5. मिस्र:

    उत्तरी अफ्रीकी देश मिस्र जिसका कुछ हिस्सा एशिया में भी है, छठा सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है। मिस्र में 8,38,70,000 मुस्लिम रहते हैं। यह मिस्र की कुल जनसंख्या का 95.1 फीसदी है।



    6. ईरान:

    मध्य पूर्व में स्थित दुनिया का सबसे बड़ा शिया मुस्लिम देश ईरान मुस्लिम आबादी के मामले में दुनिया में सातवें स्थान पर है। ईरान में 7,76,50,000 मुस्लिम रहते हैं। ईरान की कुल आबादी का 99.5 फीसदी हिस्सा मुस्लिम है।



    7. तुर्की:

    एशिया और यूरोप दोनों महाद्वीपों में बसा देश तुर्की मुस्लिम आबादी के मामले में दुनिया में आठवें स्थान पर है। तुर्की में 7,54,60,000 मुस्लिम हैं जो वहां की कुल जनसंख्या का 98 प्रतिशत हैं।



    8. अल्जीरिया:

    अफ्रीकी देश अल्जीरिया में 3,72,10,000 मुसलमान रहते हैं। अल्जीरिया की जनसंख्या का 97.9 प्रतिशत हिस्सा मुस्लिम आबादी का है।


    9. इराक:

    ईरान का पड़ोसी देश इराक 10वां सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश है। इराक में 3,62,00,000 मुसलमान रहते हैं। इसकी 99 फीसदी आबादी मुस्लिम है। इराक में शिया मुस्लिमों की संख्या सुन्नियों से अधिक है।



    Conclusion 


    तो अब आप दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश कौन सा है इसके बारे में जान गए होंगे। जिस तरह हमारे भारत में हिंदी और इंग्लिश मुख्य भाषा ठीक उसी तरह इंडोनेशिया में बहासा (Bahasa Indonesia) एक मुख्य भाषा है लेकिन देश में 700 से भी ज्यादा दूसरी भाषा भी बोली जाती है। • वर्तमान समय में विश्व का सबसे बड़ा धर्म ईसाईयों का है लेकिन कुछ आकड़े बताते है कि आने वाले समय में मुस्लिम धर्म की आबादी सबसे ज्यादा होगी। जिसमे सबसे ज्यादा •योगदान इंडोनेशिया, भारत और पाकिस्तान जैसे देशों का होगा।


    Post a Comment

    0 Comments