Switch Desktop Mod For Better Experience

Top 50 Jharkhand Gk-झारखंड सामान्य ज्ञान

    Top 50 Jharkhand Gk-झारखंड सामान्य ज्ञान


    झारखंड Top 50 Jharkhand Gk-झारखंड सामान्य ज्ञान के इस पोस्ट मे हम JHARKHAND GK से जुडे ऐसे टॉप 50 प्रश्नो का सेट तैयार किये है जो अकसर परीक्षा में पूछे जाते है। तथा ये झारखंड से जुडे सभी टॉपिकों को कवर करते है।


    अगर आप झारखंड राज्य के द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो इन प्रश्नों का अध्ययन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।


    Top 50 Jharkhand Gk

    Top 50 Jharkhand Gk-झारखंड सामान्य ज्ञान




    1. झारखण्ड राज्य की उपराजधानी है?


    उत्तर:- दुमका




    2. झारखण्ड राज्य का सर्वाधिक ठण्डा स्थान कहाँ हैं?


    उत्तर:- नेतरहाट में




    3. आदिवासी महासभा के 1939 ई. में संपन्न द्वितीय अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?


    उत्तर:- जयपाल सिंह




    4. सिंदरी (झारखण्ड) में खाद कारखाना कब लगाया गया था?


    उत्तर:- 1951 ई. में




    5. बिरसा मृग बिहार कहाँ अवस्थित है?


    उत्तर:- खूँटी




    6. हजारीबाग में अंग्रेजों का प्रवेश किसके नेतृत्व में हुआ?


    उत्तर:- कैमक




    7. झारखण्ड में अनुसंधान संस्थान कहाँ हैं?


    उत्तर:- राँची




    8. सविनय अवज्ञा आंदोलन में संथालों का नेतृत्व गोमिया थाना बोरोगेरा ग्राम के किस व्यक्ति द्वारा किया गया?


    उत्तर:- बंगम माणे




    9. दोपहर का भोजन माजवान किस जनजाति में कहलाता है?


    उत्तर:- संथाल




    10. बिरसा मुंडा को पहली बार जेल से कब मुक्त किया गया था?


    उत्तर:- 1897




    11. झारखण्ड राज्य में डोमकच गीत किस अवसर पर गाया जाता हैं? 


    उत्तर:- विवाह के अवसर पर




    12. बिरसा मुंडा ने किस वर्ष अपने आपको ईश्वर का दूत घोषित किया?


    उत्तर:- 1895 में




    13. महान् क्रांतिकारी अरविंद घोष एवं वारींद्र घोष के नाना राज नारायण बसु कहाँ के रहनेवाले थे?


    उत्तर:- देवघर




    14. सूरजकुंड झारखंड के किस जिले में स्थित है?


    उत्तर:- हजारीबाग




    15. राज्य में प्रमण्डल कितने हैं? 


    उत्तर:- पाँच




    16. भूमिज विद्रोह के नेता कौन थे?


    उत्तर:- गंगा नारायण सिंह




    17. केंद्रीय ईंधन अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?


    उत्तर:- जलगोडा में




    18. 12 हजारी एवं 13 हजारी के नाम से कौन सी जनजाति जानी जाती है?


    उत्तर:- चेरो




    19. झारखंड के मोहन महतो, सहदेव महतो, गणेश महतो एवं गोकुल महतो ने किस सत्याग्रह में सक्रिय सहयोग दिया था?


    उत्तर:- नमक सत्याग्रह




    20. छोटानागपुर का प्रवेश द्धार किसे कहा जाता है?


    उत्तर:- चतरा




    21. देवमनिया नामक महिला किस आन्दोलन से जुड़ी थीं?


    उत्तर:- ताना भगत




    22. अंग्रेजों ने किस वर्ष मिदनापुर पर अधिकार किया था?


    उत्तर:- 1760




    23. बौद्धकालीन भ्रदकाली मंदिर झारखंड के किस जिले में स्थित है?


    उत्तर:- चतरा




    24. विधानसभा में पहला नामांकित सदस्य कौन हैं?


    उत्तर:- जोसफ गालस्टीन




    25. सुतियानागरखण्ड कितने गढ़ों में विभक्त हैं?


    उत्तर:- सात




    26. झारखण्ड का प्रथम हिन्दी समाचार मासिक पत्रिका कौन सी थी?


    उत्तर:- धर बंधु




    27. झारखण्ड राज्य का जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से देश में स्थान है?


    उत्तर:- 14वां




    28. झारखण्ड से प्रथम परमवीर चक्र प्राप्त करने वाला व्यक्ति कौन था?


    उत्तर:- अल्बर्ट एक्का




    29. भारत में पहली बार वन नीति कब लागू की गई?


    उत्तर:- 1894 ई.




    30. झारखण्ड राज्य का उत्तर से दक्षिण विस्तार कितना हैं?


    उत्तर:- 380 किमी.




    31. सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला कौन-सा है?


    उत्तर:- पश्चिम सिहं भूम




    32. प्राचीन कब्रगाह के प्रमाण कहाँ से मिले हैं?


    उत्तर:- लुपगंडी




    33. किस शासक ने "खड़गडीहा राज्य की स्थापना की थी?


    उत्तर:- हंसराज देव




    34.1820-21 ई. में मेजर रफसेज तथा 1837 ई. में कैप्टन विलकिंसन के नेतृत्व में किस विद्रोह को दबा दिया गया?


    उत्तर:- हो विद्रोह




    35. झारखंड का प्रथम बिजलीघर कहां स्थापित किया गया?


    उत्तर:- तिलैया में




    36. कुषाण सम्राट् कनिष्क के सिक्के झारखंड के किस जिले से प्राप्त हुए हैं?


    उत्तर:- रांची




    37. झारखण्ड का सबसे ऊंचा जल-प्रपात हैं?


    उत्तर:- बूढ़ा घाघ जल प्रपात




    38. झारखण्ड शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है?


    उत्तर:- वन प्रदेश




    39. झारखण्ड में आदिवासियों की समास्या के निराकरण के लिए राज्य में किस संस्था का गठन किया गया था?


    उत्तर:- पंचायत




    40. झारखंड में जगन्नाथ मंदिर जिसमें जगन्नाथ सुभद्रा बलराम की मूर्तियां है कहां स्थापित है?


    उत्तर:- रांची




    41. सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र कौन-सा है?


    उत्तर:- पश्चिम सिंहभूम




    42. झारखंड के किस जिले में मलूटी मंदिर स्थित है?


    उत्तर:- दुमका




    43. किस जिले में न्यूनतम महिला साक्षरता हैं?


    उत्तर:- पाकुड़




    44. झारखण्ड में किस जनजाति में श्राद्ध संस्कार को "कमावत" कहा जाता हैं?


    उत्तर:- भूमिज




    45. झारखंड में मिट्टी के कितने प्रकार हैं?


    उत्तर:- 6 (लाल मिट्टी, अभ्रक प्रधान मिट्टी, लैटेराइट मिट्टी, बलुई मिट्टी, जलोढ़ मिट्टी, कलि या रेगुर मिट्टी)




    46. किस जिले में सर्वाधिक अनुसूधित जाती के व्यक्ति निवास करते हैं?


    उत्तर:- पलामू




    47. झारखंड के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?


    उत्तर:- बाबूलाल मरांडी




    48. जहाँगीर ने (झारखण्ड) में उपद्रवियों को दबाने के लिए किसको भेजा था?


    उत्तर:- रामसिंह




    49. भारत में सबसे बड़ा मीथेन गैस कुआ झारखण्ड में कहा अवस्थित है?


    उत्तर:- पर्वतपुर (बोकारो)




    50. छोटा नागपुर में उन्नति समाज की स्थापना कब हुई?


    उत्तर:- 1913 ई. में





    उम्मीद  है आपको हमारा पोस्ट Top 50 Jharkhand Gk-झारखंड सामान्य ज्ञान से जुडे महत्वपूर्ण प्रश्न पसंद आया होगा। यह पोस्ट झारखंड कर्मचारी चयन आयोग(JSSC), JPSC, ग्रामीण बैंक, SSC, Jharkhand Police Constable, Railway या अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।


    Top 50 Jharkhand Gk-झारखंड सामान्य ज्ञान की तरह और भी पोस्ट पढ़ने के लिए हमें फॉलो करें। आपको हमारा पोस्ट कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं।

    धन्यवाद।



    Post a Comment

    0 Comments