Switch Desktop Mod For Better Experience

संख्या पद्धति (NUMBER SYSTEM)

संख्या पद्धति (NUMBER SYSTEM)


हम जानते हैं कि किसी संख्या को लिखने के लिए दस अंकों का प्रयोग किया जाता है।

ये अंक हैं 0, 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 तथा 9.


किसी संख्या को लिखने के लिए हम दायीं ओर से बायीं ओर क्रमशः इकाई, दहाई, सैंकड़ा, हजार, दस हजार, लाख, दस लाख, करोड़, दस करोड़ आदि स्थान लेते हैं।


इन स्थानों की तालिका बनाकर हम किसी भी संख्या को सुविधापूर्वक लिख सकते हैं।



उदाहरण 1. निम्नलिखित संख्याओं को शब्दों में लिखिये :

(i) 61487029

(ii) 723892514

(iii) 5894160723


हल: स्थानों की तालिका बनाकर लिखने पर :



अरब

दस करोड़

करोड़

दस लाख

लाख

दस हजार

हजार

सैंकड़ा

दहाई

इकाई

(i)


6

1

4

8

7

0

2

9

(ii)

7

2

3

8

9

2

5

1

4

(iii) 5

8

9

4

1

6

0

7

2

3



अतः दी गई संख्यायें हैं क्रमश:-


(i) छ: करोड़ चौदह लाख सत्तासी हजार उनतीस।

(ii) बहत्तर करोड़ अठतीस लाख बानवे हजार पाँच सौ चौदह।

(iii) पाँच अरब नवासी करोड़ इक्तालीस लाख साठ हजार सात सौ तेईस।




उदाहरण 2: निम्नलिखित संख्याओं को अंकों में लिखिये :

(i) सात करोड़ चार लाख पाँच हजार नौ।

(ii) चौदह करोड़ आठ लाख चार हजार एक सौ सोलह।

(iii) आठ लाख अस्सी।

(iv) ग्यारह करोड़ तेईस लाख एक हजार नौ सौ तेईस।



हल: स्थानों की तालिका बनाकर संख्याओं को लिखने पर :




दस करोड़

करोड़

दस लाख

लाख

दस हजार

हजार

सैंकड़ा

दहाई

इकाई

(i)


7

0

4

0

5

0

0

9

(ii)

1

4

0

8

0

4

1

1

6

(iii)




8

0

0

0

8

0

(iv)

1

1

2

3

0

1

9

2

3








विभक्ति के नियम


















Post a Comment

0 Comments