Switch Desktop Mod For Better Experience

Amazing Facts & History of STATUE OF LIBERTY in Hindi - स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी के बारे में रोचक तथ्य और इतिहास।

Amazing Facts & History of STATUE OF LIBERTY in Hindi - स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी के बारे में रोचक तथ्य और इतिहास।

आज मै Amazing Facts & History of STATUE OF LIBERTY in Hindi - स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी के बारे में रोचक तथ्य और इतिहास केेे बारे में ऐसेे रोचक तथ्य बताने जा रहा हूं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 'स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी को स्वतंत्रता इतिहास की प्रतिमा के रूप में भी जाना जाता है। अभी 28 अक्टूबर 2018 को ये अपना 133वां जन्मदिन मनाएगी। आइए इस 133 साल पुराने आकर्षण के बारे में रोचक तथ्य जानते है...

1. STATUE OF LIBERTY बनाने का आइडिया 'Edouard de Laboulaye ने दिया जबकि इसे डिज़ाइन 'Frederic-Auguste Bartholdi ने किया था और इसकी रीढ़ की हड्डी का डिजाइन एफिल टॉवर को डिजाइन करने वाले गुस्ताव एफ़िल ने किया था।


2. इस विशाल मूर्ति का जूता 879 नंबर का है।


3. इस मूर्ति के मुकुट पर सात कील है जो सातों महाद्वीपों और समुंद्रो को दर्शाती है। एक कील की लंबाई 9 फीट और वज़न 68 किलो है. मुकुट पर 25 खिड़कियाँ भी है जो धरती के रत्नों को दर्शाती है।


4. ये बात 1982 में पता चली कि स्टेचू ऑफ लिबर्टी का चेहरा केंद्र से 2 फीट पीछे हट कर स्थापित किया गया है. इसके चेहरे की लंबाई 8 फीट और शक्ल मूर्तिकार की माँ जैसी है।

5. 1980 के आसपास. यह पूरा का पूरा स्टेचू एक बिजली पैदा करने वाला डाँचा बन गया था. क्योंकि धातु से बने होने के कारण ये नमक और पानी के संपर्क में आने से एक बड़ी बैटरी बन गया था।


6. जब 80KMPH से स्पीड की हवा चलती है तब यह मूर्ति 3 इंच तक और इसकी मशाल 5 इंच तक हिलने लगती है।


7. पाकिस्तान, मलेशिया, ताइवान, ब्राजील और चीन में स्टेचू ऑफ लिबर्टी का duplicate भी है।

8. इस मूर्ति का बुनियादी ढाँचा लोहे का और बाहर से 2 पैनी जितना मोटा हिस्सा तांबे से बना हुआ है. इसे बनाने में 300 तरह के हथौड़ों का प्रयोग हुआ है। इसमें इतना तांबा प्रयोग किया गया है कि 3 करोड़ पैनी बन सकती है। इसे बनाने में 1 लाख किलो स्टील और ढाई करोड़ किलो कंक्रीट का इस्तेमाल हुआ है। यह शुरूआत में भूरे रंग की थी लेकिन 30 साल बाद ऑक्सीकरण के कारण हरे रंग की हो गई।


Amazing Facts & History of STATUE OF LIBERTY in Hindi - स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी के बारे में रोचक तथ्य और इतिहास।


9. STATUE OF LIBERTY को फ्रांसीसी और अमेरिकियों द्वारा दान दिए गए पैसे से बनाया गया था. दरअसल 1885 में न्यूयॉर्क के एक न्यूज़पेपर में दान करने की घोषणा कर दी गई तो उस समय कुल 1 लाख 2 हजार डॉलर दान आया था. इसी दान से इस मूर्ति को बनाया गया. वैसे 'Boston और Philadelphia' के एक ग्रुप ने ये पेशकश भी की थी कि इस मूर्ति को बनाने का पूरा खर्चा हम देगे लेकिन इसकी जगह बदलनी पडेगी।


10. 'स्टेच्यू ऑफ लिबटी पर हर साल 300 बार बिजली गिरती है. यदि इस पॉवर को इकट्ठा किया जाए तो यह 600 volts बनती है. इस पर बिजली गिरते हुए पहला फोटो 2010 में खींचा गया था।


11. जिस टापू पर इस मूर्ति को बनाया गया था उसका नाम 'Bedloe Island' था जिसे 1956 में बदलकर लिबर्टी आइलैंड' कर दिया गया।


12. अभी तक कुल दो लोगो ने इस मूर्ति से कूदकर आत्महत्या की है.. एक 1929 में और एक 1932 में।


13.1886 में, पेडेस्टल समेत स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी को बनाने का खर्च 45 लाख, आज के हिसाब से $1 करोड़ आया था. यदि आज ये मूर्ति बनाई जाती तो 812 लाख खर्च आता।


14. यह मूर्ति रोमन देवी Libertas (लिबर्टस) से प्रेरणा लेकर बनाई गई है क्योंकि उसे स्वतंत्रता की देवी माना जाता है।


15. इस मूर्ति की दो फोटो $10 के नोट पर भी छपी है ओर डाक टिकट पर भी.. डाक टिकट पर जो फोटो है वह न्यूयॉर्क वाली असली मूर्ति की नही बल्कि लॉस वेगास बाली नकली मूर्ति की फोटो है।


16. इस स्वतंत्रता इतिहास की इस प्रतिमा को 1984 में UNESCO की विश्व धरोहर की लिस्ट में भी शामिल कर लिया गया था।

17. Statue of Liberty का पूरा नाम 'Liberty Enlightening the World' है, ये मूर्ति 1886 में फ्रांस ने अमेरिका को उपहार में दी थी।

18. 'Statue of Liberty को दुनिया के सामने 28 oct, 1886 को लॉन्च किया गया था लेकिन इसका सिर 1878 में पेरिस के विश्व मेले में ही दिखा दिया गया था।


19. स्टैचू ऑफ लिबर्टी को बनने में लगभग 9 साल से कुछ ज्यादा का समय लगा था।


20. इस मूर्ति के एक हाथ में मशाल और एक हाथ में किताब है. किताब बायें हाथ में पकड़े हुए है जो 23 फीट 7 इंच लंबी और 13 फीट 7 इंच चौड़ी है। किताब पर JULY IV MDCCLXXVI (रोमन में 4 July, 1776) लिखा हुआ है ये अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस की तारीख है।


21. स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी की ऊँचाई 22 मंजिला इमारत के बराबर है. धरती से लेकर मशाल की नोंक तक की ऊँचाई 305 फीट 6 इंच और प्रतिमा की एड़ी से चोटी तक की ऊँचाई 111 फीट 6 इंच है. इस प्रतिमा का कुल वजन 2,04,116 किलो है. इसकी कमर की लंबाई 35 फीट है और इसके ताज तक पहुंचने के लिए लोगों को 354 सीढियाँ चढ़नी पड़ती है।


Amazing Facts & History of STATUE OF LIBERTY in Hindi - स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी के बारे में रोचक तथ्य और इतिहास।


22. स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी किसी पुरूष की नही बल्कि एक महिला की मूर्ति है, मूर्तिकार ने इसका चेहरा अपनी माँ के चेहरे पर बनाया था।


23. जब Statue of Liberty की प्रतिमा बनकर खड़ी हुई थी तब यह उस समय की लोहे की सबसे ऊँची संरचना थी।


24. हर साल स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी को देखने लगभग 32 लाख लोग आते है जबकि एफिल टॉवर को 70 लाख।


25. STATUE OF LIBERTY की जो मशाल है यह इस मूर्ति का पहला हिस्सा था जो 1876 में सबसे पहले बनकर तैयार हुआ था. दुर्भाग्यवश, 1916 में विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सैनिकों द्वारा किए गए विस्फोट के कारण यह मशाल क्षतिग्रस्त हो गई तो इसकी मरम्मत करने में 1 लाख डॉलर का खर्च आया था।तब के बाद मशाल की सीढियों को बंद कर दिया गया और 1984 में पुरानी मशाल को हटाकर 24 कैरेट सोने के पत्तों की पतली चादर से ढकी तांबे की नई मशाल लगा दी गई और असली मशाल को उतारकर मूर्ति की लॉबी में रख दिया।

स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी कहाँ है - Statue Of Liberty Kaha Sthit Hai

STATUE OF LIBERTY, लिबर्टी आइलैंड पर स्थित है। ये आइलैंड NATIONAL SERVICE PARK की सघीय संपत्ति है जो न्यूयॉर्क राज्य के अंदर आता है. 1834 में NEW YORK और NEW JERSEY के बीच एक समझौता भी हुआ था, जिसमें ये तय किया गया कि स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी NEW YORK में हैं।

उम्मीद है आपको हमारा पोस्ट Amazing Facts & History of STATUE OF LIBERTY in Hindi - स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी के बारे में रोचक तथ्य और इतिहास। के बारे में रोचक तथ्य पसंद आया होगा इस तरह के और भी पोस्ट पढ़ने के लिए हमें फॉलो करें। आपको हमारा पोस्ट कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं।

Post a Comment

0 Comments