Switch Desktop Mod For Better Experience

Amazing Facts about Tiger in Hindi बाघ के बारे में 25 रोचक तथ्य।

 Amazing Facts about Tiger in Hindi बाघ के बारे में 25 रोचक तथ्य।

आज मै Amazing Facts about Tiger in Hindi बाघ के बारे में 25 रोचक तथ्य के इस पोस्ट में TIGER केेे बारे में ऐसेे रोचक तथ्य बताने जा रहा हूं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ये slogan तो आपने सुना ही होगा Save The Tiger'. ये ऐसे ही प्रचलित नही हुआ आपको जानकर हैरानी होगी कि धरती पर केवल इतने बाघ बचे है कि अगर बांटने लगे तो हर 20 लाख लोगों के हिस्से में सिर्फ 1 बाघ आएगा। इसीलिए हमें टाइगर बचाने को कहा गया है। खुशी की बात ये है बाघों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आइए जानते है बिल्ली प्रजाति के इस जानवर के बारे में गज़ब रोचक तथ्य....


1. बाघ नौ तरह के होते है लेकिन पिछले 80 सालों में तीन तरह के विलुप्त हो गए।


2. एक बाघ 300 किलो वजनी और 13 फीट तक लंबा हो सकता है।


3. सफेद रंग का बाघ पैदा होने के चांस 10000 में से किसी 1 के है।


4. बाघ के शरीर पर पाई जाने वाली धारियाँ भी हमारे फिंगरप्रिंट की तरह यूनिक होती हैं।

Tiger

5. बाघ, धरती से 3960 मीटर की ऊंचाई पर भी पाए गए है।


6. Tiger, 30 फीट लंबी छलांग और 12 फीट ऊंची छलांग लगा सकता है।


7. एक टाइगर एक रात में 27 किलो मीट खा सकता है।


8. बिल्ली अपने DNA का 95.6% हिस्सा वाध के साथ शेयर करती है।


9. 19वीं सदी में एक टाइगर ने अकेले भारत और नेपाल में 430 जानें ली थीं। अगर 1800 से लेकर 2009 तक का हिसाब लगाया जाए तो बाघों; द्वारा कुल 3,73,000 इंसान मारे जा चुके हैं।


10. बाघ के शरीर का हर भाग, मूंछ से लेकर पूंछ तक बाजार में बेचना या खरीदना गैरकानूनी है।


11. भारत समेत बांग्लादेश, मलेशिया और साउथ कोरिया का राष्ट्रीय पशु बाघ है।

Tiger

12.  2016 की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में केवल 3,891 बाघ बचे है. जिनमें से 70% भारत में है और भारत में भी सबसे ज्यादा 408 कर्नाटक में हैं।


13. इतने बाघ जंगलों में नहीं है जितने लोगों द्वारा पाल रखे हैं।


14. Tigers के समूह को 'Ambush' या 'Streak' कहा जाता हैं।


15. एक बाघ 18 hertz तक की आवाज पैदा कर सकता है और इसकी दहाड़ 3 किलोमीटर दूर से सुनी जा सकती है।


16. नर बाघ और मादा शेर के सेक्स से पैदा होने वाले बच्चों को 'Tigons' और नर शेर और मादा बाघ के सेक्स से पैदा होने वाले बच्चों को Ligers' कहा जाता हैं।


17. आपको जानकर हैरानी होगी कि हर टाइगर के कान के पीछे सफेद रंग के गोल धब्बे होते हैं।

Tiger in India

18. हर साल 29 जुलाई को 'World Tiger Day मनाया जाता है। यह 2010 में मनाना शुरू किया गया था।


19. बाघ, बिल्ली प्रजाति का सबसे बड़ा जानवर तो है ही साथ में धुर्वीय भालू और भूरे भालू के बाद धरती का तीसरा सबसे बड़ा मांसाहारी जानवर भी है।


20. एक बाघ की उम्र जंगल में लगभग 10 साल और चिड़ियाघर में लगभग इसकी दोगुनी होती है।


21. मादा बाघ का गर्भाधारण 3.5 महीने का होता है यह एक बार में 3 या 4 बच्चों को जन्म देती हैं।


22. एक Tiger की टाँग इतनी मजबूत होती है कि ये मरने के बाद भी समय तक खड़े रह सकते हैं।


23. बाघ के दिमाग का वजन 300 ग्राम होता है। यह सभी मांसाहारी जानवरों में दूसरा सबसे बड़ा दिमाग है।


Tiger in madhyapredesh

24. टाइगर मांसाहारी होते है ये केवल मीट खाते है।इनका पसंदीदा भोजन जंगली भैंस, सूअर और हिरण है।ये शिकार ढूंढने के लिए रात का इंतजार करते है क्योंकि इनकी अंधेरे में देखने की क्षमता इंसानो से छ: गुणा अच्छी होती है और हमेशा गर्दन के पिछले हिस्से पर ही वार करते है। इनके 10 शिकारों में से एक ही सक्सेस हो पाता है।


25. Tiger, 65 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भाग सकता है और लगातार 6 किलोमीटर तक तैर सकता है।


उम्मीद है आपको हमारा पोस्ट Amazing Facts about Tiger in Hindi बाघ के बारे में 25 रोचक तथ्य पसंद आया होगा इस तरह के और भी पोस्ट पढ़ने के लिए हमें फॉलो करें। आपको हमारा पोस्ट कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं।





Post a Comment

1 Comments

  1. आपने बहुत ही अच्छी पोस्ट लिखी है। इस जानवर के बारे में रोचक जानकारी शेयर करने के लिए आपका धन्यवाद - Wild Animals Name

    ReplyDelete