Switch Desktop Mod For Better Experience

षोडश महाजनपद से मगध के उत्कर्ष तक से जुडे महत्वपूर्ण प्रश्न तथा जानकारी।

षोडश महाजनपद से मगध के उत्कर्ष तक से जुडे महत्वपूर्ण प्रश्न तथा जानकारी।

षोडश महाजनपद से मगध के उत्कर्ष तक से जुडे महत्वपूर्ण प्रश्न तथा जानकारी।

षोडश महाजनपद से मगध के उत्कर्ष तक  (The rise of Mahajanapad and Magadha empire)

छठीं शताब्दी ईसा पूर्व में लोहे के इस्तेमाल से कृषि एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों में परिवर्तन आया तथा कृषि के विकास से कबायली जीवन का स्थान स्थायी जीवन की शैली मे परिवर्तित होने लगा। इससे क्षेत्रीय भावना जागृत होने लगी तथा आर्यों के जन जनपद से महाजनपद में परिवर्तित होने लगे। छठी शताब्दी ई.पू. तक महाजनपदों की संख्या 16 तक पहुंच गयी थी । इन महाजनपदों को शोडष महाजनपदों के नाम से जाना जाता था।


अब गंगाघाटी क्षेत्र में द्वितीय नगरीकरण की प्रक्रिया शुरु हुई। इस शताब्दी में उत्तर भारत की मध्य गंगा घाटी क्षेत्र में महत्वपूर्ण आर्थिक सामाजिक धार्मिक और राजनीतिक परिवर्तन हुए | प्राचीन भारत में मगध साम्राज्य का उत्कर्ष एक महत्त्वपूर्ण घटना थी । मगध साम्राज्य के उत्थान में कई राजवंशों का योगदान रहा उनमें प्रमुख है बृहद्रथ, हर्यक, शैशुनाग और नंद वंश। इस तरह षोडश महाजनपद से मगध का उत्कर्ष हुआ।


चलिए इस पोस्ट मे षोडश महाजनपद से मगध के उत्कर्ष तक से जुडे महत्वपूर्ण प्रश्न तथा जानकारी को देखते है।



षोडश महाजनपद से मगध के उत्कर्ष तक से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी।


1. प्राचीन भारत में नालंदा और तक्षशिला वहां स्थित बड़े विश्वविद्यालयों के लिए प्रसिद्ध थे।


2. वज्जि संघ बहुसंख्यक राजाओं की एक संसद द्वारा शासित था।


3. अतीत का मगध राज्य लगभग आधुनिक बिहार के भौगोलिक समरूप था।


4. विश्व का पहला गणतंत्र वैशाली लिच्छवियों द्वारा स्थापित किया गया था।


5. प्रथम बौद्ध परिषद का आयोजन अजातशत्रु ने राजगीर (राजगृह) में कराया था।


6. मौर्य पूर्व काल में वज्जि महाजनपद की राजधानी वैशाली थी। 


7. पाणिनी द्वारा रचित 'अष्टाध्यायी संस्कृत व्याकरण पर लिखी गई एक प्रसिद्ध पुस्तक है।


8. प्रसिद्ध विजेता सिकदर मेसिडोनिया का शासक था।


9. LG अलेक्जेंडर (सिकंदर) ने पश्चिमोत्तर सीमा (पंजाब) पर विजय प्राप्त की।


10. अवन्तिका' मध्य प्रदेश के उज्जैन नगर का प्राचीन नाम है। 


11. तोसाली में प्राचीनकालीन कलिंग की एक महत्वपूर्ण वस्ती थी।


12. अंगुत्तरनिकाय से सोलह महाजनपदों के बारे में जानकारी मिलती है। 


13. शिशुनाग वंश का शासक कालाशोक, जिसके समय में वैशाली में द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन किया गया, उसे काकवर्ण के नाम से भी जाना जाता था।


14. हर्यक वंश के शासक अजातशत्रु को कुणिक' कहा जाता था।


15. नंद वंश ने मगध पर शासन किया।


16. बिम्बिसार के शासनकाल में वर्धमान महावीर और गौतम बुद्ध दोनों ने अपने सिद्धांतों के प्रवचन दिए।


17. सिंहासन छीनने के लिए बिम्बिसार का वध अजातशत्रु ने किया था।


18. उत्तरी बिहार का प्राचीन नाम वज्जि था।


19. अंग महाजनपद की राजधानी 'चम्पा' थी।


20. भारत में एलेक्जेंडर की सफलता का कारण था- भारत में केंद्रीय शक्ति का नहीं होना, एलेक्जेंडर के पास बढ़िया किस्म की सेना होना तथा उसे भारत के गद्दार शासकों का सहयोग प्राप्त होना।


21. डेरियस ने भारत पर आक्रमण किया था।


22. पाटलिपुत्र शहर की नींव उदयन ने रखी थी।


23. पोरस ने सिकंदर का विरोध किया था।


24.  "कुरु' महाजनपद की राजधानी इन्द्रप्रस्थ थी।


25. प्राचीन भारत के अंग महाजनपद में बिहार के मुंगेर और भागलपुर के आधुनिक जिले सम्मिलित हैं।



षोडश महाजनपद से मगध के उत्कर्ष तक से जुडे महत्वपूर्ण प्रश्न।



1. बिम्बिसार के समय में मगध की राजधानी कौन-सी थी ? 


(A) राजगृह


(B) नालंदा


(C) तक्षशिला


(D) पाटलिपुत्र


उत्तर- (A)


व्याख्या-हर्यक वंश के संस्थापक बिम्बिसार के समय में मगध की राजधानी राजगृह थी। इसे गिरिव्रज के नाम से भी जाना जाता है। जैन ग्रंथ विविधतीर्थकल्प के अनुसार, राजगृह नगर पांच पहाड़ियों विपुलगिरि, रत्नागिरि, उदयगिरि, सोनागिरि तथा वैभारगिरि के बीच बसा हुआ था। विख्यात शिल्पी महागोविंद ने यहां पर नगर निर्माण की योजना बनाई थी।



2. मगध का कौन-सा शासक बुद्ध का समकालीन था ?


(A) चंद्रगुप्त मौर्य


(B) अजातशत्रु


(C) बिम्बिसार


(D) महापदम नंद


उत्तर-(C)


व्याख्या- बिम्बिसार मगध में हर्यक वंश का प्रथम शासक था। यह महात्मा बुद्ध का समकालीन था। इसने भगवान बुद्ध के निवास के लिए बेलुवन नामक बिहार का निर्माण भी करवाया था।



3. पंचमार्क सिक्का कहां चलता था?


(A) वैदिक काल


(B) हड़प्पा काल


(C) मौर्य काल


(D) उत्तर वैदिक काल


उत्तर- (C)


व्याख्या- पंचमार्क सिक्के का प्रचलन छठी शताब्दी ईसा पूर्व में हुआ था। इसका प्रयोग मौर्य काल में व्यापक स्तर पर होता था।



4. सिक्कों के अध्ययन को क्या कहते हैं?


(A) आर्कियोलॉजी


(B) हिस्टोरियोग्राफी


(C) न्युमिस्मैटिक्स


(D) एपीग्राफी


उत्तर-(C)


व्याख्या- सिक्कों के अध्ययन को 'न्चुमिस्मेटिक्स कहा जाता है। अभिलेखों के अध्ययन को 'एपीग्राफी' कहा जाता है। आर्कियोलॉजी पुरातत्य अध्ययन को कहते हैं जबकि हिस्टोरियोग्राफी किसी विषय विशेष के इतिहास का सारांश है।



5. शिशुनाग ने अपनी राजधानी कहां बनाई थी?


(A) मुर्शिदाबाद


(B) पाटलिपुत्र


(C) वैशाली


(D) मुंगेर


उत्तर-(C)


व्याख्या- शिशुनाग ने अवन्ति एवं वत्सराज को जीतकर मगध साम्राज्य में मिलाया, इसके बाद इसने वैशाली को अपनी राजधानी बनाया। परंतु कालाशोक ने पुनः पाटलिपुत्र को अपनी राजधानी बनाया।



6. प्राचीन काल में किस जनपद की राजधानी उज्जैन थी ?


(A) अवन्ति 


(B) कोसल


(C) कौशाम्बी


(D) राजगीर


उत्तर- (A)


व्याख्या- आधुनिक मालवा का क्षेत्र ही प्राचीन अवन्ति महाजनपद का क्षेत्र था। यह महाजनपद भागों में बंटा था। - उत्तरी अवन्ति और 2 दक्षिणी अवन्ति। उत्तरी अवन्ति, की राजधानी उज्जैन एवं दक्षिणी अवन्ति की राजधानी महिष्मती थी।



7. पटना शहर का पुराना नाम है?


(A) पाटलिपुत्र


(B) कन्नौज


(C) कौशाम्बी


(D) राजगीर


उत्तर- (A)


व्याख्या- पटना का पुराना नाम पाटलिपुत्र था।



8. एलेक्जेंडर ने भारत पर आक्रमण कब किया था ? 


(A) ईसा से 326 वर्ष पूर्व


(B) ईसा की मृत्यु के 326 वर्ष बाद


(C) ईसा से 320 वर्ष पूर्व


(D) ईसा से 298 वर्ष पूर्व


(E) इनमें से कोई नहीं


उत्तर- (A)


● हाइडेस्पीज युद्ध कहां लड़ा गया था ?


● सिकंदर द्वारा पोरस की पराजय किस युद्ध में हुई थी ?


व्याख्या- सिकंदर अथवा एलेक्जेंडर ने 326 ई. पूर्व में भारत पर आक्रमण कर हाइडेस्पीज या वितस्ता (झेलम) के युद्ध में पोरस को हराया था।



9. 326 ईसा पूर्व उत्तर पश्चिम भारत में सिकंदर का अतिक्रमण इनमें से किसके काल में हुआ ?


(A) अजातशत्रु


(B) नंद वंश


(C) चंद्रगुप्त मौर्य


(D) शिशुनाग


उत्तर- (B)


व्याख्या- यूनान के प्रसिद्ध शासक सिकंदर ने जिस समय उत्तर पश्चिम भारत पर आक्रमण किया था, उस समय नंद वंश का काल था। इस समय घनानंद का शासनकाल था।



10. सिकंदर की मृत्यु कहां हुई ?


(A) पटाला


(B) तक्षशिला


(C) बेबीलोन


(D) गेड्रोशिया


(E) इनमें से कोई नहीं


उत्तर-(C)


व्याख्या- सिकंदर की मृत्यु लगभग 323 ई.पू. में बेबीलोन में हुई थी। सिकंदर मेसीडोन के क्षत्रप फिलिप द्वितीय का पुत्र था। 326 ई.पू. में उसने भारत विजय के लिए अभियान चलाया था।



11. कौन-सी नदी सिकंदर महान के भारत आक्रमण की सन्निकट पूर्वी सीमा थी ?


(A) सतलज 


(B) सिन्धु


(C) व्यास


(D) चिनाव


उत्तर-(C)


व्याख्या- व्यास नदी के तट पर सिकंदर की सेना ने आगे बढ़ने से इंकार कर दिया था। यहीं से वह वापस लौट गया। अतः व्यास नदी सिकंदर महान के भारत आक्रमण की सन्निकट पूर्वी सीमा थी।



12. किस यूनानी इतिहासकार को इतिहास का जनक' कहा जाता है?


(A) आर्किमिडीज


(B) हेरोडोटस 


(C) युक्लिड


(D) हिपोक्रेटस


उत्तर- (B)


व्याख्या- यूनानी इतिहासकार हेरोडोटस को 'इतिहास का जनक' कहा जाता है। 5वीं शताब्दी ई.पू. में उसने 'हिस्टोरिका' नामक पुस्तक की रचना की थी।


13. प्राचीन समय में अवध किस नाम से जाना जाता था ?


उत्तर- कोसल



उम्मीद  है आपको हमारा पोस्ट बौद्ध एवं जैन धर्म से जुडे महत्वपूर्ण प्रश्न तथा तथ्य पसंद आया होगा। यह पोस्ट Railways, SSC, UPSC  जैसे सभी उपयोगी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।


इस तरह के और भी पोस्ट पढ़ने के लिए हमें फॉलो करें। आपको हमारा पोस्ट कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं।

धन्यवाद।


Post a Comment

0 Comments