Switch Desktop Mod For Better Experience

2022 में अमेरिका का सबसे बड़ा कंपनी कौन सा है? 5 सबसे बड़ी अमेरिकन कंपनी की सूची।

    2022 में अमेरिका का सबसे बड़ा कंपनी कौन सा है?

    2022 में अमेरिका का सबसे बड़ा कंपनी कौन सा है?

    दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम जानने जा रहे हैं कि अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी का नाम क्या है। 2014 के बाद वॉलमार्ट संपत्ति के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है और यह अमेरिका में स्थित है इस हिसाब से अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी वॉलमार्ट है।। 22 जुलाई, 2019 को प्रकाशित फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की नवीनतम गणना के अनुसार भी यही देखा गया कि अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी वालमार्ट है।


    वालमार्ट मुख्य रूप से रिटेल का बिजनेस करती है। वालमार्ट का औसतन रेवेन्यू 514 बिलियन यूएस डॉलर है। इसके साथ ही वालमार्ट में दुनियाभर के करीब 22 लाख कर्मचारी काम करते हैं जो कि इसे अपने आप में एक बड़ी कंपनी बनाते हैं। वालमार्ट कंपनी साल 2014 से ही अमेरिका और पूरी दुनिया में बादशाहत कायम किये हुए है। और हालही में इन्होंने भारत की दिग्गज कंपनी फ्लिप्कार्ट को खरीदा है। वालमार्ट कंपनी के फाउंडर सैम वॉल्टन है।  जिन्होंने खरीददारी के तरीके को एक नया आयाम दिया है वालमार्ट को दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी बनाने वाले सैम वॉल्टन ने अपने करियर की शुरुआत सेल्स ट्रेनी से की थी और वर्तमान समय में उनकी कंपनी 500 बिलियन डॉलर के पार पहुँच चुकी है। वॉलमार्ट के करीब 12 हजार रिटेल स्टोर दुनियाभर के 28 देशों में मौजूद हैं।



    अमेरिका की 5 सबसे बड़ी कंपनी कौन सी है?

    Top 5 Biggest Company List Of United States America


    चलिए अब आपको यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की टॉप 5 कंपनी के बारे में बताते हैं जो अलग अलग क्षेत्रों से आती हैं लेकिन यह रेवेन्यू में टॉप पर हैं।


    ये है अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी


    1. वालमार्ट (Walmart)

    2022 में अमेरिका का सबसे बड़ा कंपनी कौन सा है?

    अगर भारत की बात करे तो पहले ज्यादातर भारतीय वालमार्ट के बारे में नहीं जानते थे क्योंकि यहाँ ऑनलाइन शॉपिंग में अमेजन और फ्लिप्कार्ट को ही जाना जाता था। लेकिन जब वालमार्ट ने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिप्कार्ट को खरीदा तो अधिकतर लोग वालमार्ट को जानने लगे हैं ऐसा नहीं है कि वालमार्ट सिर्फ फ्लिप्कार्ट से ही पहचानी गयी है क्योंकि वालमार्ट के दुनियाभर में 12000 से भी अधिक रिटेल स्टोर हैं और यह अमेरिका की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी है। 4 नवंबर को 2020 वॉलमार्ट की अमेरिकी शेयर बाजार में मार्केट कैप 404 बिलियन डॉलर आंकी गई है।



    2. माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft)

    2022 में अमेरिका का सबसे बड़ा कंपनी कौन सा है?

    माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कम्पनी है। दुनिया के अधिकतर कंप्यूटर विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम से चलते हैं जो माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का मुख्य प्रोडक्ट है। इस कंपनी के फाउंडर बिल गेट्स हैं जिनका नाम वर्ल्ड के सबसे अमीर आदमियों में आता है माइक्रोसॉफ्ट में करीब 1.50 लाख रेगुलर कर्मचारी हैं बिल गेट्स ने इस कंपनी की स्थापना 4 अप्रैल 1975 को की थी। माइक्रोसॉफ्ट अमेरिकी शेयर बाजार में सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली कंपनी है। 4 नवंबर 2020 को माइक्रोसॉफ्ट का अमेरिका शेयर बाजार में मार्केट कैप 1.56 ट्रिलियन डॉलर था। इस कंपनी की शुरुआत एक होम मेड Windows Software से हुई थी, जो आज दुनियाभर में अपने साफ्टवेयर के लिए जानी जाती है।



    3. एप्पल (Apple)

    2022 में अमेरिका का सबसे बड़ा कंपनी कौन सा है?

    अमीर आदमियों में एक चीज कॉम्मन देखी गयी है जो ये है कि अमीर लोग शोऑफ के लिए एप्पल के महंगे से महंगे स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस इस्तेमाल करना पसंद करते हैं एप्पल कंपनी न केवल अमेरिका बल्कि अपने महंगे डिवाइस के लिए दुनियाभर में पहचानी जाती है। अब ऐसा बिलकुल मत सोचना कि एप्पल के प्रोडक्ट सिर्फ महंगे होते हैं क्योंकि यह जितने पैसे चार्ज करते हैं उतने ही क्वालिटी फीचर भी प्रदान करते हैं। एप्पल कंपनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके निधन के बाद भी कंपनी नई बुलंदियों को छू रही है। फिलहाल इस कंपनी में 137000 कर्मचारी हैं। दुनिया भर में सबसे अधिक एप्पल कंपनी के ही मोबाइल उपयोग किए जाते हैं। यह अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। एप्पल कंपनी की स्थापना 1 अप्रैल 1976 को हुई थी।



    4. अमेज़न (Amazon)

    2022 में अमेरिका का सबसे बड़ा कंपनी कौन सा है?
    Amazon एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है जो विश्व की सभी E-Commerce कंपनियों में No. 1 पर है। यह मुख्यरूप से एक online store है जहां कोई भी व्यक्ति अपना माल बेच सकता है और कोई भी उस माल को खरीद सकता है. मौजूदा समय में अमेजन का मार्केट कैप 1.53 ट्रिलियन डॉलर है। इस कंपनी की शुरुआत ऑनलाइन किताब की बिक्री से हुई थी, और आज की तारीख में कंपनी हर सामान पूरी दुनिया में बेच रही है। इस कंपनी के संस्थापक Jeff Bezos हैं। अमेजन में करीब 8 लाख फुल टाइम कर्मचारी हैं। अपने शुरूआती जमाने में अमेज़न एकलौती वेबसाइट थी जिससे आप ऑनलाइन सामान ऑर्डर कर सकते थे वर्तमान में तो हजारों ई-कॉमर्स वेबसाइट आ गयी है लेकिन अमेजन आज भी सबसे ऊपर है।



    5. गूगल (Google)

    2022 में अमेरिका का सबसे बड़ा कंपनी कौन सा है?
    गूगल एक अमेरिकन कंपनी है। इसका हेडक्वाटर अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित है। वर्तमान में गूगल में करीब 119,000 कर्मचारी हैं। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 1.11 ट्रिलियन डॉलर है। यह इंटरनेट पर आधारित कई सेवाएं और उत्पाद विकसित करती है। गूगल विश्वभर में फैले अपने डाटा-केन्द्रों से 10 लाख से ज्यादा सर्वर चलाता है और 10 अरब से ज्यादा खोज-अनुरोध और पेटाबाइट उपभोक्ता सम्बन्धी जानकारी (डेटा) स्टोरेज करता है। वैसे तो गूगल एक सर्च इंजन है जो आपसे सर्च करने के कोई पैसे नहीं लेता लेकिन गूगल अपने दूसरे प्रोडक्ट्स से काफी पैसा कमाता है जो कहीं न कहीं सर्च इंजन से जुड़े हुए हैं। गूगल की शुरुआत लैरी पेज और सर्गे ब्रिन ने साल 1998 में की थी और यह अमेरिका की टॉप 5 कंपनियों में शुमार है।



    Conclusion


    तो अब आप जान गए होंगे कि अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी कौन सी है 2022 में वैसे देखा जाए तो ज्यादातर कंपनियां किसी आईडिया या इन्वेंशन पर टिकी हैं क्योंकि कंपनी का अर्थ ही होता है सेवाएं प्रदान करना। अगर कंपनी अपने ग्राहकों को क्वालिटी सर्विस प्रदान करती है तो इससे कंपनी में ग्रोथ होने की संभावना बढ़ जाती है। जैसे अमेज़न ने अपने ग्राहकों को घर बैठे उनका सामान पहुँचाया है जबकि गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनी दुनिया को आधुनिक बनाने में अहम रोल अदा कर रही हैं।


    उम्मीद करते हैं आपको यह पोस्ट अच्छा लगा होगा इस तरह के और भी पोस्ट पढ़ने के लिए हमें फॉलो करें और कमेंट में अपनी राय जरूर दें।




    Post a Comment

    0 Comments