Switch Desktop Mod For Better Experience

साइकिल का आविष्कार किसने किया, और कब किया? - Who invented the bicycle, and when?

    साइकिल का आविष्कार किसने किया था, और कब हुआ?


    आज आप इस आर्टिकल में जानेंगे कि Cycle Ka Avishkar Kisne Kiya or kab kiya तो आइये आज जानते हैं कि साइकिल का आविष्कार किसने किया था और कब हुआ जैसा कि हम सभी जानते हैं साइकिल को आज दुनियाभर के लोग उपयोग करते हैं और यह एक ऐसा साधन है जो दुनिया का सबसे सस्ता ट्रांसपोर्ट व्हीकल माना जाता है।


    Who invented the bicycle and when

    साइकिल इस्तेमाल करने में हमे ईंधन नही लगता है। इसलिए साइकिल एक सस्ता और बिना प्रदूषण वाला वाहन है। पहले के समय में साइकिल का उपयोग दुनियाभर में  सभी लोग करते थे। हालाकि आज के समय में बहुत कम लोग साइकिल का इस्तेमाल करते हैं। आज के समय में नई मॉडल की बाइक, कार आदि मार्केट में आ गयी है लेकिन आज के मॉडर्न व्हीकल की शुरुआत कहीं न कहीं साइकिल से ही हुई थी।

     

    साइकिल एक ऐसा साधन है जिसके इस्तेमाल करने से सेहत को भी फायदा होता है। आपने भी कभी न कभी साइकिल का उपयोग किया होगा। आपके दिमाग में ये सवाल जरूर आया होगा की साइकिल का आविष्कार किसने किया था।


    अगर आप सोच रहे हैं कि आज हम जिस साइकिल का इस्तेमाल करते हैं उसका आविष्कार कुछ दिनों के अन्दर हो गया होगा तो ऐसा बिलकुल नहीं जी हाँ वर्तमान में दिखने वाली साइकिलों का निर्माण 100 वर्षों में अलग अलग प्रयोग के चलते हुआ है।


    साइकिल का आविष्कार किसने किया था?

    साइकिल का आविष्कार जर्मनी के वन अधिकारी Karl Von Drais ने किया था। दुनिया की इस पहली साइकिल का Invention आज से लगभग 200 साल पहले यानी 1817 में हुआ था। Karl Von Drais यूरोप के बाइडेर्मियर काल के एक प्रसिद्ध आविष्कारक थे साइकिल के अलावा उन्होंने और भी चीजों का इजात किया था।


    साइकिल का आविष्कार कैसे और कब हुआ

    दरअसल साल 1815 में इण्डोनेशिया में स्थित माउंट टैम्बोरा ज्वालामुखी में भारी विस्फोट हुआ था जिसके उत्पन्न राख के बादल पूरी दुनिया में फैल गए थे। इससे दुनियाभर के देशों में तापमान में भारी गिरावट देखी गयी इसका सबसे अधिक प्रभाव उत्तरी गोलार्ध के देशों में हुआ जहाँ पूरी फसलें तबाह हो गयी थी। फसलें तबाह होने के कारण भुखमरी जैसे हालात पैदा हो गए थे इससे काफी संख्या में पालतू मवेशियों की मृत्यु हो गयी थी चूँकि उस समय पालतू मवेशियों का इस्तेमाल यातायात और सामान ढोने में किया जाता था। ऐसे में इनकी मृत्यु को देखते हुए मवेशियों के सामान ढोने के विकल्प के रूप में साइकिल का आविष्कार किया गया था।


    Karl Von Drais के द्वारा बनाई गयी लकड़ी की साइकिल का Invention आज से लगभग 200 साल पहले यानी 1817 में हुआ था, जिसका  वजन 23 किलोग्राम था अपने आविष्कार को दुनिया के सामने लाने के लिए इन्होने 12 जून 1817 को जर्मनी के दो शहर मैनहेम और रिनाउ के बीच चलाकर लोगों के सामने प्रदर्शित किया था। इस दौरान 7 किलोमीटर की दूरी तय करने पर लगभग एक घंटे से अधिक का समय लगा था।


    वर्तमान की साइकिल का आविष्कार कब हुआ

    साइकिल का आविष्कार जर्मनी के वन अधिकारी Karl Von Drais ने किया था उन्होंने बिना पेडल की साइकिल बनाई थी। इसके बाद  दुनिया की पहली पेडल वाली साइकिल साल 1863 में फ्रांस के एक मैकेनिक Pierre Lallement द्वारा बनायी गयी थी इन्होने अगले पहिये में पैडल लगाया था।


    आज की साइकिल में पैडल इसके बीच में होता है जो एक चैन के द्वारा पिछले पहिये से जुड़ा हुआ होता है और इस तरह की डिजाइन कई प्रयोगों के बाद आई थी जॉन कैंप ने ही साल 1885 में पहली बार आज की तरह दिखने वाली साइकिल को बाजार में लाये थे।


    भारत में साइकिल का आविष्कार कब हुआ

    भारत में साइकिल का आविष्कार कब हुआ 1942 में एक हिन्द साइकिल नाम की कंपनी द्वारा शुरू किया गया था। इससे पहले भारत में कोई साइकिल नहीं बनाई जाती थी। इससे पहले भारत में दूसरे देशो से साइकिल को इम्पोर्ट किया जाता था। लेकिन मुंबई स्थित हिन्द साइकिल कंपनी के द्वारा साइकिल का निर्माण शुरू करने के बाद लोग स्वदेशी साइकिल का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे। वर्तमान में चीन के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा साइकिल बनाई जाती हैं।



    Conclusion


    तो अब आप जान गए होंगे कि साइकिल का आविष्कार किसने किया था और कब हुआ जहाँ तक भारत की बात करें तो साइकिल के आविष्कार और इसके विकास के समय भारत में अंग्रेजों का शासन हुआ करता था ऐसे में हमारे देश में इसे अंग्रेज ही लेकर आये थे। जबकि भारत में साइकिलों का निर्माण साल 1942 में शुरू किया गया था भारत में साइकिल बनाने वाली कंपनी का नाम Hind Cycle था जिसे मुंबई में स्थापित क्या गया था। उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल में सारी जानकारी मिल गई होगी।



    लोगों ने यह भी पूछा


    साइकिल का आविष्कार कब और किसने किया था?

    साइकिल का आविष्कार वर्ष 1817 मे हुआ था और साइकिल का आविष्कार बेरोन कार्ल वॉन ड्रेस डी साउबू्रन ने की थी। ।


    दुनिया की सबसे पहली साइकिल कौन सी है?

    ऐसा माना जाता है कि 1817 में जर्मनी के बैरन फ़ॉन ड्रेविस ने साइकिल की रूपरेखा तैयार की। यह लकड़ी की बनी सायकिल थी तथा इसका नाम ड्रेसियेन रखा गया था।


    साइकिल का जन्मदाता कौन है?

    सबसे पहले पहिये वाली मानव चालित साइकल का निर्माण जर्मनी के कार्ल वॉन ड्रेइस ने 1817 में किया था। “रनिंग मशीन” और “Draisienne” के नाम से मशहूर उनकी साइकल लकड़ी से बनाई गयी थी, जिसमें कोई पेडल नहीं थे। इस साइकल में दो पहिये और बैठने के लिए एक सीट थी।


    भारत में साइकिल की शुरुआत कब हुई?

    भारत में साइकिल का आविष्कार 1942 में एक हिन्द साइकिल नाम की कंपनी द्वारा शुरू किया गया था।


    पहली साइकिल कब बनी थी?

    दुनिया की पहली साइकिल लगभग 200 साल पहले 1817 में कार्ल वॉन ड्रैस ने बनाई थी।


    साइकिल को हिंदी में क्या कहा जाता है?

    साइकिल की हिंदी जान लीजिए जिस साइकिल को हम बचपन से चलाते आ रहे हैं उसे हिंदी में 'द्विचक्र वाहिनी' कहते हैं। दरअसल, साइकिल में दो पहिए होते हैं और इसकी वजह से इसे 'द्विचक्र वाहिनी' कहा जाता है। कई बार क्षेत्रीय भाषा में साइकिल को 'पैरगाड़ी' भी कह देते हैं क्योंकि इसे पैरों से चलाया जाता है।


    Post a Comment

    0 Comments