Switch Desktop Mod For Better Experience

हेलीकॉप्टर का आविष्कार किसने किया था और कब हुआ

    हेलीकॉप्टर का आविष्कार किसने किया था और कब हुआ?

    हेलीकॉप्टर का आविष्कार किसने किया था और कब हुआ

    आज आप इस आर्टिकल में जानेंगे कि Helicopter Ka Avishkar Kisne Kiya हेलीकाप्टर एक ऐसा साधन है जिसकी मदद से आप दुनिया के किसी भी कोने में जा सकते हो चाहे बड़े-बड़े पहाड़ हो या फिर समुन्द्र आप हेलीकाप्टर के मदद से कहीं भी घूम सकते हैं। आज के समय में हेलीकॉप्टर में सफर करना बड़ी आमबात हो गई है। आज हेलीकॉप्टर में सफर करना ज्यादा महंगा नहीं है ऐसे में इससे आम लोग भी बड़ी आसानी से यात्रा कर सकते हैं। हेलीकाप्टर का घरेलू छेत्रों में काफी योगदान है। आज बड़े-बड़े नेता, अभिनेता और अमीर लोग हेलीकाप्टर में सफर  करना ही पसंद करते है इनमे से कुछ के पास तो खुद का भी हेलीकाप्टर हैं।

     

    आज से कुछ सालों पहले आसमान में उड़ना एक कल्पना मात्र थी लेकिन टेक्नोलॉजी के विकास से आज आसमान में उड़ना  संभव हो चूका है। आपको बता दे हेलीकाप्टर का इस्तेमाल रक्षा के छेत्र में काफी समय से किया जाता है। जिस स्थान पर हवाई जहाज नहीं पहुँच सकते उन स्थानों पर हेलीकाप्टर की मदद ली जाती है। आपके दिमाग में ये सवाल जरूर आया होगा की इतना बड़ा हेलीकाप्टर आसमान में उड़ता कैसे है और हेलीकाप्टर का आविष्कार किसने किया था? आइए जानते हैं कि Helicopter Ka Avishkar Kisne Kiya or kab kiya?


    1500वीं सदी के मध्य में ईटालियन अन्वेषक और चित्रकार लिओनार्दो द विंची (1452-1519) ने एक ऐसी ‘उड़न मशीन का डिज़ाइन बनाया था, जिसमें अपने को फंसाकर आदमी पक्षियों की तरह पंख हिला-डुला सकता था। विंची की इस काल्पनिक उड़ान मशीन का नाम था – ‘ओरनीथाप्टर’ (Ornithopter)। 16वीं शताब्दी में कई लोगों ने इससे प्रेरित होकर ओरनीथाप्टर बनाने कि कोशिश कि लेकिन वो कभी सफल नहीं हो पाए और कई तो इसका परीक्षण करते हुए अपनी जान भी गंवा बैठे।

     

    आज कई विशेषज्ञों का मानना हैं कि मनुष्य को हेलीकॉप्टर बनाने कि प्रेरणा विंची की उसी उड़न मशीन ने दिया था।


    लेकिन फिर भी आपके मन में यह प्रश्न जरूर उठ रहा होगा कि आज जिस प्रकार के हेलीकाॅप्टरों को हम देखते है, उसे सबसे पहले किसने बनाया था व Helicopter ka avishkar kisne kiya tha और कब? तो इसका उत्तर है- इगोर सिकोरस्की (Igor Sikorsky)




    हेलीकॉप्टर का आविष्कार किसने किया था


    आपको बता दे हेलीकॉप्टर का आविष्कार Igor Sikorsky ने 14 सितंबर 1939 को किया था यह दुनिया का पहला एक रोटर वाला प्रायोगिक Helicopter था जिसे अमेरिका के स्ट्रैटफ़ोर्ड सिटी में उड़ा कर दिखाया गया था।


    Igor Sikorsky  एक अमेरिकन रशियन इंजीनियर और विमान विशेषज्ञ थे। ऐसा माना जाता है कि Igor Sikorsky साल 1910 से ही हेलीकॉप्टर पर काम करना शुरू कर दिया था जिसमें उनको 1940 आते आते सफलता मिली। इसके बाद उनके VS 300 नाम के Helicopter को आधार बना कर हेलीकॉप्टर का निर्माण शुरू कर दिया गया था Sikorsky R-4 दुनिया का पहला ऐसा हेलीकॉप्टर था जिसे बड़े पैमाने पर बनाया गया था।




    हेलीकॉप्टर के आविष्कार का विस्तार



    रशियन-अमेरिकन इंजीनियर और विमानन विशेषज्ञ इगोर सिकोरस्की ने आज से लगभग 80 साल पहले 14 सितंबर, 1939 को दुनिया का पहला एक रोटर वाला प्रायोगिक हेलीकाॅप्टर अमेरिका के स्ट्रैटफ़ोर्ड नगर में उड़ा कर दिखाया था।



    हालांकि VS-300 नाम का यह हेलीकॉप्टर पहली बार मात्र कुछ मिनटों के लिए ही उड़ा था लेकिन कुछ ही महीनों में (13 मई, 1940) सिकोरस्की ने इसमें अनेको सुधार कर फिर सार्वजनिक रूप से कई उड़ाने पूरी कि।


    सिकोरस्की ने सन् 1910 से ही हेलीकाॅप्टरों पर काम करना शुरू कर दिया था तथा 1940 आते-आते VS-300 हेलीकाॅप्टर एक रोटर वाले हेलीकाॅप्टरों के निर्माण के लिए मानक बन गया। आगे सन् 1941 में उन्होंने अमेरिकी सेना के लिए भी एक सैन्य हेलीकॉप्टर ‘XR-4’ का डिज़ाइन तैयार कर उसका निर्माण किया।



    सिकोरस्की के हेलीकाॅप्टरों में उन्हें सुरक्षित रूप से आगे, पीछे, ऊपर, नीचे और अगल-बगल उड़ाने के लिए अलग-अलग तरह के कंट्रोलस की व्यवस्था थी। वर्ष 1958 में, सिकोरस्की की रोटरक्राफ्ट कंपनी ने दुनिया के पहले पानी से उड़ान भरने, पानी पर लैंड करने और उस पर तैर सकने वाले हैलीकाॅप्टर का भी निर्माण किया।


    वर्ष 1944 में, अमेरिकी इंजीनियर स्टेनली हिलर (1924-2006) ने पहली बार हेलीकाॅप्टर के रोटर के ब्लेड़ों को कठोर बनाने के लिए उन्हें पूरी तरह धातु से तैयार किया। उनके द्वारा ब्लेडों में किये गए इस परिवर्तन से हेलीकाॅप्टर पहले की तुलना में कई गुना तेज उड़ने लगे। वर्ष 1949 में, हिलर ने अपने द्वारा बनाये गये हेलीकाॅप्टर – Hiller 360 से पूरे अमेरिका का चक्कर लगाया था।




    वर्तमान के हेलीकॉप्टर का आविष्कार कब हुआ


    साल 1958 में सिकोर्स्की की कंपनी ने दुनिया के पहले पानी की सतह से उड़ने वाला और पानी में लैंड करने वाला हेलीकॉप्टर को बनाया था। सिकोर्स्की के अलावा हेलीकॉप्टर को आधुनिक बनाने में कई लोगो ने कोशिश की थी। साल 1944 में अमेरिकी इंजीनियर स्टेनली हिलर ने धातु का उपयोग कर Helicopter के रोटर के ब्लेडों को कठोर बनाया था इस परिवर्तन के बाद हेलीकॉप्टर पहले की तुलना में काफी तेज उड़ने लग गए थे। साल 1949 में स्टेनली हिलर ने खुद के बनाये हेलीकॉप्टर Hiller 360 से पूरे अमेरिका का चक्कर लगाया था।


    आपको बता दे Helicopter बनाने की कोशिश सिर्फ अमेरिकन इंजीनियर ने ही की थी बल्कि सिकोर्स्की से पहले फ्रांस के दो भाइयों Jacques और Louis Breguet ने साल 1907 में Gyroplane No.1 नाम के हेलीकॉप्टर बनाया था। इस मशीन ने 2 फिट की उंचाई तक करीब 1 मिनिट तक उड़ान भरी थी लेकिन यह संतुलित नहीं था इसी वर्ष Paul Cornu नामक आविष्कारक ने भी ऐसा हेलीकॉप्टर बनाया था जिसने करीब 20 सेकंड तक उड़ान भरी थी।




    हेलीकॉप्टर के प्रकार 


    आज के समय में हेलीकाप्टर के कई प्रकार हैं और सभी अलग अलग कामों के लिए इस्तेमाल किये जाते है। आप नीचे मुख्य तीन प्रकार के हेलीकाप्टर के बारे में देख सकते है।


    1.अटैक हेलीकाप्टर


    2. रेस्क्यू हेलीकाप्टर


    3. ट्रांसपोर्ट हेलीकाप्टर 




    1. अटैक हेलीकाप्टर


    इस हेलीकाप्टर का मुख्य काम होता है दुश्मनो के हमलों का करारा जवाब देना, इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से देश की सुरक्षा के लिए किया जाता है। इस प्रकार के हेलीकाप्टर में मशीन गन, मिसाइल, और रॉकेट्स को लोड करके रखा जाता है। इस प्रकार के हेलीकाप्टर में रडार टेक्नोलॉजी भी मौजूद होती है जो की दुश्मन के सही ठिकानो को पता लगाने में मदद करता है।



    2. रेस्क्यू हेलीकाप्टर


    इस प्रकार के हेलीकप्टर का इस्तेमाल मुख्य रूप से प्राकृतिक आपदा के समय किया जाता है, ये हेलीकाप्टर हर मौसम और हर तूफ़ान से लड़ सके इसलिए इसको काफी मजबूत बनाया जाता है।



    3. ट्रांसपोर्ट हेलीकाप्टर


    इस प्रकार के हेलीकप्टर का इस्तेमाल मुख्य रूप से सामानो को एक जगह से दूसरे जगह तक ले जाने के लिए किया जाता है।




    Conclusion

    तो अब आप जान गए होंगे कि Helicopter Ka Avishkar Kisne Kiya Tha हेलीकॉप्टर का आविष्कार Igor Sikorsky ने 14 सितंबर 1939 को किया था। Igor Sikorsky  एक अमेरिकन रशियन इंजीनियर और विमान विशेषज्ञ थे। ऐसा माना जाता है कि Igor Sikorsky साल 1910 से ही हेलीकॉप्टर पर काम करना शुरू कर दिया था जिसमें उनको 1940 आते आते सफलता मिली।




    FAQ 


    हेलीकाप्टर के अविष्कारक कौन है?


    हेलीकॉप्टर का आविष्कार किसने किया था (Who Invented Helicopter in Hindi) दुनिया का सबसे पहला हेलीकाप्टर का अविष्कार Igor Sikorsky ने 14 सितंबर सन 1939 को किया था।



    हेलीकॉप्टर का कीमत कितना है?


    आपको बता दे भारत में मौजूद एक नॉर्मल हेलीकॉप्टर रोबिनसन R-22 की कीमत 2,50,000 US डॉलर होती है। भारतीयों रुपए में इसकी कीमत 1,71,23,750 रुपए है। हेलीकॉप्टर दुनिया का लोकप्रिय और किफायती हेलीकॉप्टर है। 2 सीटों वाला यह हेलीकॉप्टर काफी सस्ता परिचालन देता है।

    Post a Comment

    0 Comments