Switch Desktop Mod For Better Experience

दुनिया में कौन सा देश है जहां कभी रात नहीं होती है? सूरज नहीं डूबता है।

    दुनिया में कौन सा देश है जहां कभी रात नहीं होती है? सूरज नहीं डूबता है।

    देश है जहां कभी रात नहीं होती

    दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम जाने हैं कि दुनिया के कौन सा ऐसा देश है जहां पर रात नहीं होती है। दुनियाभर में ऐसी कई अजीबोगरीब जगहें हैं, जिन पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन, जब उसकी सच्चाई से हम रूबरू होते हैं तो काफी हैरानी होती है। 


    जरा सोचिए, अगर आपसे कहा जाए कि इस दुनिया में 6 ऐसे भी देश हैं, जहां 365 दिनों में कहीं 50 दिन तो कहीं 73 और 76 दिन सूर्यास्त नहीं होता है। तो आप क्या कहेंगे? जाहिर सी बात है ये बातें आपको चौंका देगी। नॉर्वे, आइसलैंड, कनाडा, अलास्का और फिनलैंड दुनिया के ऐसे पांच देश हैं जहां आप रात में भी रोशनी का आनंद उठा सकते हैं। तो आइए, आज हम विस्तार से जानते हैं इन देशों के बारे में


    दुनिया के 6 ऐसे देश जहां रात नहीं होती है।


    1. नॉर्वे:


    Norway


    नार्वे एक ऐसा देश है जो पहाड़ों से घिरा हुआ है और यह आर्क्टिक सर्कल के अंदर आता है। इस देश में मई से जुलाई तक लगभग 76 दिन सूरज नहीं डूबता है। इसे लैंड ऑफ द मिड नाइट सन भी कहा जाता है। अगर आप लंबे समय तक रोशनी का आनंद उठाना चाहते हैं तो इस दौरान इस देश की सैर कर सकते हैं।

     


    2. फिनलैंड:


    Finland

    आइसलैंड में आप आधी रात को भी सूरज की रोशनी का आनंद ले सकते हैं। हजारों झीलों और आइलैंड्स से सजा हुआ यह देश काफी सुंदर और आकर्षक है। गर्मी के मौसम में यहां करीब 73 दिनों तक यानी 10 मई से जुलाई के अंत तक सूरज अपनी रोशनी बिखेरता रहता है। अगर देखा जाए घूमने के लिहाज से फिनलैंड काफी अच्छा है।

     


    3. कनाडा:


    Kanada

    दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश जो अर्से तक बर्फ से ढका रहता है। कनाडा में भी रात का अंधेरा देखने को नहीं मिलता है। यहां के उत्तरी-पश्च‍िमी हिस्से में गर्मी के दिनों में 50 दिनों तक सूरज लगातार चमकता रहता है।

     


    4. अलास्का:


    Alaska

    अलास्का में मई से जुलाई के बीच में सूरज नहीं डूबता है। अलास्का अपने खूबसूरत ग्लेशियर के लिए जाना जाता है। मई से लेकर जुलाई के महीने में बर्फ को रात में चमकते देखना कितना आनंददायक हो सकता है, इसकी कल्पना तो आप कर ही सकते हैं।

     


    5. आइसलैंड:


    Iceland

    ग्रेट ब्रिटेन के बाद यह यूरोप का सबसे बड़ा आईलैंड है। यहां आप रात में भी सूरज की रोशनी का आनंद ले सकते हैं। यहां 10 मई से जुलाई के अंत तक सूरज नहीं डूबता है। यहां घूमना आपके लिए काफी यादगार साबित हो सकता है।


    6. स्वीडन:


    Sweden

    इस देश की भूगोलिक स्थिति अलग होने के कारण यहाँ भी दिन रात का समय अलग होता है। स्वीडन की कई जगहों पर मई से अगस्त तक सूरज नहीं डूबता। यहां करीब 100 दिनों तक वहाँ रात नहीं होती है। 



    Conclusion


    तो अब आप ऐसा कौन सा देश है जहां रात नहीं होती है. इसके बारे में जान गए होंगे यहां हमने आपको ऐसे प्रमुख देशों के बारे में बताया है जहां दिन रात का विचित्र खेल चलता है। अगर आप इसे सिर्फ एक अपवाह मानते थे तो इस पोस्ट से आपको पता चल गया होगा कि दुनिया में सच में ऐसी जगह भी है जहां रात नहीं होती है। अगर आपको घूमना पसंद है तो आपको इन देशों की रात या फिर दिन न होने वाली जगहों पर जरूर जाना चाहिए। यकीन मानिये आपको ऐसी जगह जिंदगी भर याद रहेंगी।


    Post a Comment

    0 Comments