Switch Desktop Mod For Better Experience

दुनिया में कुल कितने सागर तथा महासागर हैं?

    दुनिया में कुल कितने सागर तथा महासागर हैं? 

    दुनिया में कुल कितने सागर हैं?


    दोस्तों जल के कारण ही पृथ्वी पर जीवन संभव हो सका है। विश्व के महासागरों एवं सागरों का क्षेत्रफल 367 मिलियन वर्ग किलोमीटर है जो कि पृथ्वी के लगभग 71 प्रतिशत भाग मैं फैला हुआ है। तो आइए जानते हैं ऐसे में पृथ्वी पर कुल कितने महासागर तथा सागर है।


    दुनिया में कुल कितने महासागर हैं?

    अगर महासागर की बात की जाए तो पृथ्वी पर कुल पांच महासागर हैं, जो कि निम्न प्रकार से है।


    1. प्रशांत महासागर (पैसिफिक ओशन)

    2. अटलांटिक महासागर (अटलांटिक ओशन)

    3. हिंद महासागर (इंडियन ओशन)

    4. आर्कटिक महासागर (आर्कटिक ओशन)

    5. अंटार्कटिक महासागर या दक्षिणी महासागर (अंटार्कटिक ओशन)



    ■प्रशांत महासागर

    प्रशांत महासागर सबसे बड़ा और सबसे गहरा महासागर है। मारियाना ट्रेंच पर इसकी गहराई 11,033 मीटर यानी करीब 11 किलोमीटर है। यह ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अमेरिका और ओसेनिया तक फैला है।


    प्रशांत महासागर का क्षेत्रफल 6,36,34,000 वर्ग मील है, जो अटलांटिक महासागर के दोगुने से भी अधिक है। इसकी औसत गहराई लगभग 14,000 फीट है।



    ■अटलांटिक महासागर

    अटलांटिक महासागर को अंध महासागर भी कहते हैं। इसका क्षेत्रफल 4,10,81,040 वर्ग मील है और औसत गहराई 12,839 फीट और अधिकतम 28,614 फीट है।


    अटलांटिक महासागर का पानी सबसे ज्यादा नमकीन है। इसके जल में लवणता 3.7 प्रतिशत है।


    संसार की खतरनाक मानी जाने वाली जगहों में से एक बरमूडा त्रिकोण अटलांटिक महासागर में ही है।



    ■हिंद महासागर

    हिंद महासागर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महासागर है। अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के बीच वह लगभग 10,000 किलोमीटर तक फैला है। उसका कुल क्षेत्रफल 7.4 करोड़ वर्ग किलोमीटर है। हिंद महासागर की औसत गहराई 4 किलोमीटर है।


    प्रशांत और अटलांटिक महासागर दोनों ध्रुवों को छूते हैं, पर हिंद महासागर केवल दक्षिण ध्रुव को स्पर्श करता है। उत्तर दिशा में वह जमीन से घिरा है।


    हिंद महासागर में ही दुनिया का सबसे नमकीन सागर (लाल सागर) और सबसे अधिक गरम सागर (फारस की खाड़ी) स्थित हैं।



    ■आर्कटिक महासागर

    आर्कटिक ओशन सबसे छोटा (54 लाख 27 हजार वर्ग मील) और उथला (3900 फीट) महासागर है।

    आर्कटिक महासागर सबसे कम नमक वाला है। इसी में मीठे पानी का सागर भी है।



    ■अंटार्कटिक महासागर

    अंटार्कटिक महासागर अंटार्कटिका महाद्वीप के चारों ओर फैला हुआ है। यह अन्य महासागरों का विस्तार है। ह्वल मछली के शिकार के लिए यह प्रसिद्ध है।


    दुनिया में कुल कितने सागर है?


    दोस्तों अगर बात की जाए की दुनिया में कुल कितने सागर है तो आपको बता दे कि हम लोग जानते हैं दुनिया में पांच महासागर है लेकिन यहां हम महासागर नहीं सागर की बात कर रहे हैं जोकि महासागर के अंतर्गत आते हैं इसका मतलब है कि सागरों का समूह को महासागर कहा जाता है इस तरह से दुनिया में अनेक सागर है जो किसी न किसी देश की सीमा से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा सागर के रूप में इनमें कई खाड़ी और जलडमरूमध्य (Strait) भी शामिल हैं। कई सागर के नाम तो उनके पास मौजूद देश के नाम पर रखा गया है इन प्रमुख सागरों के अंतर्गत भी कई समुद्र या सागर आते है। ऐसे में इनकी संख्या और भी अधिक हो जाती है। नीचे आप प्रमुख सागर के नाम और उनकी लिस्ट देख सकते हैं।


    1. the Adriatic Sea

    एड्रियाटिक सागर


    2. the Aegean Sea

    एजियन सागर


    3. the Andaman Sea

    अंडमान सागर


    4. the Arabian Sea

    अरब सागर


    5. the Aral Sea

    अरल सागर


    6. the Baltic Sea

    बाल्टिक सागर


    7. the Barents Sea

    बेरेंट्स सागर


    8. the Yellow Sea

    पीला सागर


    9. the Bering Sea

    बेरिंग सागर


    10. the Southern Ocean 

    दक्षिणी सागर


    11. the Black Sea

    काला सागर


    12. the Caribbean Sea

    कैरीबियाई सागर


    13. the Caspian Sea 

    कैस्पियन सागर


    14. the Dead Sea

    मृत सागर


    15. the East China Sea

    पूर्वी चीन सागर


    16. the Java Sea

    जावा सागर


    17. the Kara Sea

    कारा सागर


    18. the Mediterranean Sea

    भू-मध्य सागर 


    19. the North Sea

    उत्तरी सागर


    20. the Red Sea

    लाल सागर


    21. the Sea of Galilee

    गैलिली सागर


    22. the Sea of Japan

    जापान सागर


    23. the South China Sea

    दक्षिण चीन सागर


    24. the Gulf of Tonkin

    टोनकिन की खाड़ी


    25. the Gulf (not the Persian Gulf, nor the Arabian Gulf)

    खाड़ी


    26. the Bay of Bengal

    बंगाल की खाड़ी


    27. Guantanamo Bay

    ग्वांतानामो की खाड़ी


    28. the Gulf of Aden

    अदन की खाड़ी


    29. the Gulf of Aqaba

    अकाबा की खाड़ी


    30. the Gulf of Alaska

    अलास्का की खाड़ी


    31. the Gulf of California

    कैलिफोर्निया की खाड़ी


    32. the Gulf of Guinea

    गिनी की खाड़ी


    33. the Gulf of Mexico

    मैक्सिकों की खाड़ी


    34. the Gulf of Suez

    स्वेज़ की खाड़ी


    35. the Gulf of Thailand.

    थाईलैंड की खाड़ी


    36. the Taiwan Strait

    ताइवान जलडमरूमध्य


    37. the Tartar Strait

    तारतर जलडमरूमध्य


    38. the Strait of Hormuz

    होर्मुज जलडमरूमध्य


    39. the Bosphorus Strait

    बॉस्फोरस जलडमरूमध्य 


    40. the Strait of Gibraltar

    जिब्राल्टर जलडमरूमध्य


    41. the Bering Strait

    बेरिंग जलडमरूमध्य


    42. the Magellan Strait

    मैगेलन जलडमरूमध्य


    43. the Strait of Malacca

    मलक्का जलडमरूमध्य


    44. the English Channel

    इंग्लिश चैनल


    45. the Cape of Good Hope

    केप ऑफ़ गुड होप


    46. Cape Horn

    केप हॉर्न



    महासागर के बारे में कुछ रोचक तथ्य


    ■हमारे महासागरों तथा इसकी अपार जलराशि के कारण ही पृथ्वी को वाटर प्लैनेट कहा जाता है।


    ■महासागर पृथ्वी के लगभग 71 प्रतिशत भाग में फैले हुए हैं।


    ■विश्व के महासागरों एवं सागरों का क्षेत्रफल 367 मिलियन वर्ग किलोमीटर है।


    ■विश्व का सर्वाधिक लगभग 98 फीसद जल सागरों में है। तथा लगभग 2 फीसद नदियों, झीलों, तथा भूगर्त में है।


    ■अपार जल के कारण ही पृथ्वी पर जीवन संभव हो सका है।


    ■समंदर की महत्ता को बताने और इसके संरक्षण के लिए ही संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 8 जून को व‌र्ल्ड ओशन डे मनाया जाता है।


     

    व‌र्ल्ड ओशन डे क्या है


    व‌र्ल्ड ओशन डे का कॉन्सेप्ट सबसे पहले 1992 में कनाडा की सरकार द्वारा रियो डि जेनेरियो में अर्थ समिट के दौरान प्रस्तावित किया गया, जिसे यूनाइटेड नेशन जनरल असेम्बली ने दिसंबर 2008 में पास किया। इसी के बाद यूएन द्वारा हर साल 8 जून को पूरे विश्व में व‌र्ल्ड ओशन डे मनाये जाने की शुरुआत हुई। इस डे को मनाने का उद्देश्य समुद्री जल और जीवन को बचाने की दिशा में सतत प्रयास करना है।

     


    निष्कर्ष


    तो अब आप दुनिया में कुल कितने महासागर तथा  सागर है उनके नाम और लिस्ट जान गए होंगे। मानव संस्कृति में सागर काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इनसे विश्व भर के लोगों के लिए भोजन, मुख्य रूप से मछली उपलब्ध कराता है। इसके साथ ही समुद्र कस्तूरों, सागरीय स्तनधारी जीवों और सागरीय शैवाल की भी पर्याप्त आपूर्ति करता है। इनमें से कुछ को मछुआरों द्वारा पकड़ा जाता है तो कुछ की खेती पानी के भीतर की जाती है। इनमें मानव द्वारा की गयी कई गतिविधियां सागर को प्रदूषित भी कर रही है जिसके कारण समुद्री जीवों को इससे काफी नुकसान पहुंचता है।

    धन्यवाद 


    Post a Comment

    1 Comments