Switch Desktop Mod For Better Experience

Amazing Facts about Youtube in Hindi - यूट्यूब के बारे में 12 रोचक तथ्य।

 Amazing Facts about Youtube in Hindi - यूट्यूब के बारे में 12 रोचक तथ्य।

Amazing Facts about Youtube in Hindi - यूट्यूब के बारे में 12 रोचक तथ्य


आज मै Amazing Facts about Youtube in Hindi - यूट्यूब के बारे में 12 रोचक तथ्य के इस पोस्ट में Youtube केेे बारे में ऐसेे रोचक तथ्य बताने जा रहा हूं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। YouTube एक ऐसी चीज जो टीवी को बिल्कुल वैसे ही खा जाएगा जैसे टीवी ने रेडियो खाई थी। फर्क बस इतना है कि टीवी पर हम वो देखते थे जो हमें दिखाया जाता था लेकिन यूट्यूब पर हम वो देखते है जो हम देखना चाहते है। देखनी तो आपको हमारी ये पोस्ट भी चाहिए क्योंकि हम आपको यूट्यूब की कुछ ऐसी रोचक जानकारी देने वाले है जो शायद ही आपको किसी ने दी हो।



1. Youtube पर सबसे अधिक देखी जाने वाली विडियो है: “Despacito" यह एक गाना है जिसे पोस्ट लिखे जाने तक 5 अरब 46 करोड़ बार देखा जा चुका था।


2. Youtube पर सबसे बड़ा चैनल है: "PewDiePie", जिस पर पोस्ट लिखे जाने तक 6 करोड़ 56 लाख subscribers थे। इसके बाद भारत के सबसे बड़े चैनल T-Series का नंबर आता है।


3. Youtube पर मौजूद सबसे लंबी विडियो 596 घंटे 31 मिनट 21 सेकंड की है। इस विडियो का title है: The Longest Video On Youtube. यदि आप इसे दिन-रात लगातार देखोगे तो भी 25 दिन लग जाएगे।




Amazing Facts about Youtube in Hindi - यूट्यूब के बारे में 12 रोचक तथ्य




4. दुनिया में 3 ऐसे देश भी है जहाँ Youtube बैन है: चीन, ईरान और उत्तर कोरिया।


5. Youtube,76 भाषाओं के साथ दुनिया के कुल 88 देशों में उपलब्ध है।


6. यूट्यूब पर अपलोड की गई सबसे पुरानी विडियो सन् 1888 की है। 2.11 सेकंड की इस विडियो को फ्रेंच के लुईस लि प्रिंस ने इंगलैंड के 'Roundhay' में शूट किया था, इसलिए इस विडियो को "Roundhay Garden Scene के नाम से जाना जाता है। इसे इतिहास की सबसे पुरानी विडियो भी माना जाता है।




Amazing Facts about Youtube in Hindi - यूट्यूब के बारे में 12 रोचक तथ्य





7. भारत के मुंबई समेत दुनिया के 10 शहरों में Youtube Space नाम की जगह है जहाँ 10,000 से अधिक Subscribers वाले लोग जाकर अपनी विडियों बना सकते है। यहाँ green screen से लेकर sound stages और कई तरह के sets की सुविधा है।



8. वह महिला जिसने 1998 में लेरी पेज और सर्गी बिन को गूगल बनाने के लिए किराए पर गैराज दिया था वहीं बाद में यूट्यूब की CEO बनी। इस महिला का नाम था 'सूसन वोजसिकी।



9. 'Gangnam Style पहली ऐसी विडियो थी जिसने यूट्यूब के व्यूज गिनने वाले सिस्टम को फेल कर दिया था। दरअसल हुआ ये था कि यूट्यूब ने अपने सिस्टम को 32-bit के लिए डिजाइन किया था जिसमें 2,147,483,647 views ही गिने जा सकते थे क्योंकि यूट्यूब वालों ने ऐसा सोचा नहीं था कि कोई विडियो कभी यहाँ तक भी पहुंच पाएगी। हालांकि, अब इसे बढ़ाकर 64-bit कर दिया गया है जिसमें 9,223,372,036,854,775,808 views गिने जा सकते है।




Amazing Facts about Youtube in Hindi - यूट्यूब के बारे में 12 रोचक तथ्य





10. Youtube, की शुरुआत 14 फरवरी 2005 को यानि वैलेंटाइन डे के दिन हुई थी। इसे स्टीव चैन, चाड हर्ले और जावेद करीम ने बनाया था. ये तीनों दोस्त Paypal में इकट्ठे नौकरी करते थे। Youtube शुरूआत में एक डेटिंग वेबसाइट थी लेकिन आज दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन विडियो साइट बन गई है।



11. Google ने Youtube को इसके बनने के 18 महीने बाद ही 90ctober, 2006 को 1 अरब 65 करोड़ डॉलर में खरीद लिया था। ये उस समय तक की सबसे बड़ी ऑनलाइन डील थी।



12. यूट्यूब पर पहली विडियो 23 April, 2005 को रात 8 बजकर 27 मिनट पर 'jawed' नाम के चैनल से अपलोउ की गई थी। ये यूट्यूब के को-फाउंडर 'जावेद करीम' का ही चैनल था। 19 सेकंड की इस विडियो का title था 'Me At the Zoo' जिसे इनके दोस्त याकोव ने सैन डिएगों के चिड़ियाघर में शूट किया था, जिसमें जावेद हाथियों के सामने खड़े है।




Youtube के कुछ अनोखे आंकडे - Youtube Statistics in Hindi 2018 के अनुसार।


- 1.5 अरब लोग Youtube का प्रयोग करते है।

- Youtube पर हर मिनट 400 घंटे की विडियो अपलोड की जा रही है।

- हर दिन लगभग 5 अरब विडियो देखी जा रही है।

- हर दिन 1 अरब घंटे की विडियोज देखी जा रही है।

- करीब 50 लाख चैनल Youtube पर लगातार विडियो डाल रहे है।

- Youtube, Google के बाद दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन भी है।


उम्मीद है आपको हमारा पोस्ट Amazing Facts about Youtube in Hindi - यूट्यूब के बारे में 12 रोचक तथ्य पसंद आया होगा इस तरह के और भी पोस्ट पढ़ने के लिए हमें फॉलो करें। आपको हमारा पोस्ट कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं।



Post a Comment

3 Comments